Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे अजमेर, जानिए पीएम का पूरा कार्यक्रम
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अजमेर आएंगे। पीएम मोदी राजस्थान समेत चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के जनसंपर्क महाभियान की लांचिंग के जरिए अजमेर में जनसभा करेंगे।

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अजमेर आएंगे। पीएम मोदी राजस्थान समेत चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के जनसंपर्क महाभियान की लांचिंग के लिए अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा करेंगे। सभा स्थल के बाहर केंद्र की योजनाओं की गैलरी बनाई जा रही है। यह गैलरी करीब एक किलोमीटर एरिया में प्रवेश द्वार वाले रास्ते पर होगी। गैलरी ऐसे तैयार की गई है कि आने जाने वालों की नजर उन पर पड़े।
केंद्र सरकार ने 9 साल के विकास कार्यों का ब्यौरा
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल बेमिसाल थीम पर आधारित इस गैलरी में केंद्र सरकार की योजनाओं और देश को समर्पित कार्यों का बखान होगा। गैलरी के आकर्षण फ्लायर दिल्ली से बनकर आए हैं। इन पर योजना उससे जुड़े लोगों की संख्या और लाभान्वितों का ब्यौरा है। कौनसी योजना किस वर्ग के कल्याण के लिए है। फ्लायर्स में उनकी विस्तृत जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि हर फ्लायर में पीएम मोदी की तस्वीर है। कुछ जगह पर जरूर अध्यक्ष जेपी नड्डा खड़े नजर आ रहे हैं। इन योजनाओं में से तीन को लेकर केंद्र राज्य के अलग-अलग दावे हैं।
8 लोकसभा और 42 विधानसभाओं को साधेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी अपने अजमेर दौरे के दौरान प्रदेश की 8 लोकसभाओं और 42 विधानसभाओं के मतदाताओं को साधेंगे। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी की इस जनसभा से भाजपा नेताओं को बड़ी उम्मीद है। पीएम मोदी अजमेर में अपनी जनसभा के जरिए पूरे राज्य के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश भी करेंगे। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications