T20 WC 2021: इन दो PAK खिलाड़ियों की पत्नियां हैं हिंदुस्तानी, कोहली हैं जिनके फेवरेट खिलाड़ी
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। इंडो-पाक क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले मैच का इंतजार दोनों देश के क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। वैसे तो खिलाड़ियों के लिए ये केवल मैच होता है लेकिन फैंस के लिए ये दो पड़ोसी देशों के बीच भिंड़त होती है। हालांकि क्रिकेट के मैदान में हमेशा भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भारी रहा है। फिलहाल इस बार क्रिकेट के मैदान पर भारतीय शेर क्या गुल खिलाते हैं? इस बात का पता तो रविवार को ही चलेगा, जब दोनों देश की टीमें आमने-सामने होंगी।

दो PAK खिलाड़ियों की पत्नियां हैं हिंदुस्तानी
वैसे आपको मैच से पहले एक रोचक किस्सा बताते हैं। दरअसल इस बार पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप की टीम में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी पत्नियां भारतीय हैं और तो और इसमें से एक खिलाड़ी की पत्नी के फेवरेट खिलाड़ी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं।

शोएब मलिक और हसन अली
तो आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो दो दिगग्ज, तो एक खिलाड़ी का नाम है शोएब मलिक और दूसरे का नाम है पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली। शोएब मलिक का सेलेक्शन इस बार पाकिस्तानी टीम में काफी चर्चा का विषय रहा है क्योंकि इनको टीम में जगह काफी बाद में मिली, वो भी काफी जदोजहद के बाद।

साल 2010 में हुई थी शोएब-सानिया की शादी
शोएब मलिक की शादी भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से साल 2010 में हुई थी। दोनों को शादी से एक बेटा इजहान है। दोनों की शादी काफी विवादों में रही थी। बहुत सारे कट्टरपंथियों को इस शादी पर एतराज था। कुछ लोगों ने तो.यहां तक कह दिया था कि इस शादी की उम्र लंबी नहीं है लेकिन शोएब-सानिया ने सारे कयासों को गलत और झूठा साबित कर दिया, वो आज अपने वैवाहिक जीवन में बहुत ज्यादा खुश हैं। सानिया मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं।

सोशल मीडिया और टॉक्सिसिटी से दूर
हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट का मुकाबला होता है तो सानिया लोगों के निशाने पर आ जाती हैं, क्योंकि लोग उनसे पूछते हैं कि वो किस देश की टीम को सपोर्ट करने वाली हैं? इसी वजह से सानिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके कहा है कि - 'वो भारत और पाकिस्तान के मैच वाले दिन सोशल मीडिया और टॉक्सिसिटी (Toxicity- जहरीले माहौल) से गायब रहेंगी।'

हसन ने की शामिया से शादी
तो वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी शामिया आरजू मूल रूप से भारत के हरियाणा राज्य की हैं। शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं। हसन ने शामिया से साल2019 में शादी की थी। ये शादी दुबई में हुई थी। हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली शामिया टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। मालूम हो कि शामिया आरजू के पिता लियाकत अली बीडीपीओ रह चुके हैं। शामिया के परदादा यानी कि लियाकत अली के दादा और पाकिस्तान के पूर्व सांसद सरदार तुफैल सगे भाई थे।

एक बेटी के मां-बाप हैं हसन-शामिया
इंडिया-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद लियाकत अली के दादा भारत में रह गए जबकि सरदार तुफैल पाकिस्तान चले गए, जहां वो सांसद बने। हालांकि दोनों परिवारों में प्रेम बना रहा और अलग-अलग देशों में होते हुए भी दोनों संपर्क में रहे।कहते हैं शमिया और हसन की मुलाकात दोनों के परिवार वालों ने कराई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और शादी करने का फैसला किया। दोनों इसी साल अप्रैल में एक बेटी के मां-बाप बने हैं।
-
बिहार की मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात, पटना समेत कई शहरों में खुलेंगे ‘फ्रेश कैच’ फिश आउटलेट -
Russia Pakistan Trade: रूस ने भारत की पीठ में घोंपा छुरा? पाकिस्तान को दे दी सबसे बड़ी राहत -
Pakistan Vs Israel: शांति से पहले पाक में क्लेश, ख्वाजा आसिफ के बयान पर नेतन्याहू ने फटकारा, एक और बेइज्जती -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications