India-US 2+2 talk: भारत-अमेरिका के बीच आज रक्षा समझौता BECA पर लगेगी मुहर, माइक पोम्पिओ ने कही ये बात

India-US 2+2 talk: भारत-अमेरिका के बीच आज रक्षा समझौता BECA पर लगेगी मुहर, सेना को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: India-US 2+2 talk: भारत और अमेरिका के बीच आज (मंगलवार 27 अक्टूबर) नई दिल्ली में 2+2 बैठक होगी। मंगलवार को 2+2 वार्ता में रक्षा समझौता बेसिक एक्‍सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट फॉर जियोस्‍पेशियल कोऑपरेशन (BECA) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। (BECA DeaL) इस साझेदारी के लिए काफी लंबे वक्त से कोशिश की जा रही थी। BECA समझौते के बाद दोनों देशों भारत और अमेरिका Geospatial (भू-स्थानिक) सूचनाएं और खुफिया जानकारियां साझा कर सकेंगे। इस समझौते के बाद भारत द्वारा दुश्मन देशों पर फायर की गई मिसाइल एकदम सटीक और लक्ष्यभेदी होगी। भारत और अमेरिका के बीच ये तीसरी 2+2 बैठक है।

BECA deal

क्यों इस वक्त अहम है 2+2 बैठक

विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा सचिव मार्क एस्पर सोमवार (26 अक्टूबर) को नई दिल्ली पहुंचे थे। अमेरिका मंत्रियों का ये दौरे का समय महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका में अगले सप्ताह राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

दोनों देशों के बीच यह वार्ता इसलिए भी अहम है क्योंकि इस बैठक में चीन पर चर्चा हो सकती है। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर एक गंभीर सैन्य गतिरोध चल रहा। इसी समय, चीन और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर तनाव बढ़ गया है।

अमेरिकी मंत्रियों से मिले जयशंकर और राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका रक्षा सचिव मार्क एस्पर से सोमवार शाम को मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार (27 अक्टूबर) को होने वाली 2+2 मंत्री-स्तरीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच BECA डील पर हस्ताक्षर होंगे।

वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच मुलाकात सोमवार को हुई। एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच वैश्विक साझेदारी को आगे ले जाने की बात कही है।

माइक पोम्पिओ बोले- भारत-अमेरिका में कूटनीतिक साझेदारी जरूरी

अमेरिकी विदेश मंत्री विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत दौरे के पहले दिन की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। माइक पोम्पिओ ने लिखा,' 2+2 बैठक से पहले डॉ. एस जयशंकर के साथ बेहतरीन चर्चा हुई है। हम सहमत हैं कि अमेरिका-भारत की वैश्विक कूटनीतिक साझेदारी दोनों देशों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया की सुरक्षा और समृद्धि अहम है।' माइक पोम्पिओ ने लिखा, दो साल में हो रही इस तीसरी बैठक अमेरिका और भारत के बीच मजबूत साझेदारी का संकेत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+