Bakrid 2026: 15 हजार से 2 लाख तक के बकरे! पटना की मंडी में ‘धुरंधर' के सामने फीके पड़े ‘सल्लू', ‘शाहरुख'

Bakrid 2026: बकरीद 2026 के करीब आते ही बिहार की राजधानी पटना की बकरा मंडी पूरी तरह सज चुकी है। राजा बाजार से लेकर बाजार समिति तक हर तरफ बकरों की खरीद-फरोख्त का माहौल दिखाई दे रहा है। इस बार मंडी में सिर्फ आम बकरे ही नहीं, बल्कि 'धुरंधर', 'सल्लू', 'शाहरुख', 'सोनू' और 'मोनू' जैसे खास नाम वाले बकरे भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा बकरों की आसमान छूती कीमतों को लेकर हो रही है। व्यापारियों और खरीदारों के मुताबिक, पिछले एक साल में बकरों की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

bakrid-2026-patna-bakra-mandi-goat-prices

जिन बकरों की कीमत पिछले साल 10 हजार रुपये के आसपास थी, वही अब 30 हजार रुपये तक पहुंच चुके हैं। कई खास नस्लों के बकरे तो 1 लाख से 2 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं।

Patna Bakra Mandi Price: पटना की मंडियों में उमड़ी भीड़

राजा बाजार और बाजार समिति इलाके में इन दिनों बड़ी-बड़ी बकरा मंडियां सजी हुई हैं। सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने बजट के हिसाब से बकरे पसंद कर रहे हैं, लेकिन बढ़ी कीमतों ने कई लोगों की जेब का गणित बिगाड़ दिया है। पटना की मंडियों में इस बार बिहार के कई जिलों- बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, जमुई, छपरा, गोपालगंज और आरा से बड़ी संख्या में बकरे लाए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से भी विशेष नस्ल के बकरे मंडी में पहुंचे हैं।

'धुरंधर' बना मंडी का स्टार

इस बार पटना की मंडी में 'धुरंधर' नाम का बकरा सबसे ज्यादा चर्चा में है। भारी वजन और आकर्षक कद-काठी वाले इस बकरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं 'सल्लू', 'शाहरुख', 'सोनू' और 'मोनू' जैसे नाम वाले बकरे भी सोशल मीडिया और मंडी दोनों जगह लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बड़े और अच्छी नस्ल के बकरों की मांग हर साल ज्यादा रहती है। कई लोग बकरे की ऊंचाई, वजन और खूबसूरती देखकर ज्यादा कीमत चुकाने को भी तैयार हो जाते हैं।

15 हजार से लेकर 2 लाख तक के बकरे

पटना की मंडियों में हर बजट के बकरे मौजूद हैं। छोटे बकरों की कीमत 15-20 हजार रुपये से शुरू हो रही है, जबकि बड़े और खास नस्ल के बकरे 1 लाख से 2 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। कुछ व्यापारी मोहल्लों में घूम-घूमकर भी बकरे बेच रहे हैं ताकि ग्राहकों को घर के पास ही विकल्प मिल सके।

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बकरीद पर बकरों की कीमतों में भारी उछाल ने आम खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। कई लोग बजट के कारण छोटे बकरे खरीदने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग कीमत कम होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि व्यापारियों का मानना है कि बकरीद नजदीक आते-आते मांग और बढ़ेगी, जिससे कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

बकरीद को लेकर बाजार में रौनक

बावजूद महंगाई के, पटना की बकरा मंडियों में त्योहार का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक मंडी पहुंच रहे हैं और खास बकरों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर भी इन सेलिब्रिटी बकरों के वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। बकरीद से पहले राजधानी की मंडियों में इस बार महंगाई, उत्साह और अनोखे नाम वाले बकरों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।

'अगर महाराष्ट्र में गाय काटी तो', बकरीद से पहले फडणवीस सरकार के मंत्री ने दी सख्‍त चेतावनी, किए गए ये इंतजाम
'अगर महाराष्ट्र में गाय काटी तो', बकरीद से पहले फडणवीस सरकार के मंत्री ने दी सख्‍त चेतावनी, किए गए ये इंतजाम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+