'Trump ने समझ खो दी', हिंदू सेना का भारत-US तनाव के बीच टूटा दिल, समझें कैसे बने 'हीरो' से 'विलेन'?
India US Tensions Update: भारत और अमेरिका के रिश्ते हमेशा उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में हालात अचानक बिगड़ने लगे हैं। जनवरी 2025 में जब उन्होंने शपथ ली थी, तब भारत में यह उम्मीद थी कि 'हाउडी मोदी' वाली दोस्ती अब और गहरी होगी। लेकिन कुछ ही महीनों में ट्रंप के फैसलों ने इस भरोसे पर पानी फेर दिया।
H-1B वीजा की फीस को 1 लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) करने और भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने जैसे कदमों ने भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास ला दी। इस बीच, हिंदू सेना (Hindu Sena) के प्रमुख विष्णु गुप्ता, जो कभी ट्रंप को 'हीरो' मानते थे, अब खुलेआम उनका विरोध कर रही है। हिंदू सेना कह रही हैं, 'ट्रंप ने अपनी समझदारी खो दी। ट्रंप ने पाकिस्तान का साथ देकर और भारत पर आर्थिक दबाव डालकर अपनी साख खो दी है। आरोप है कि ट्रंप अब भारत के भरोसेमंद दोस्त नहीं रहे।' लेकिन पीएम मोदी ने 'GST बचत उत्सव' और 'स्वदेशी' मंत्र से न सिर्फ ट्रंप को जवाब दिया, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप भी खींच दिया। आइए, विस्तार से समझें...

ट्रंप का 'H-1B शॉक': भारत पर 'दबाव' या अमेरिका का 'खुदकुशी'?
19 सितंबर 2025 को ट्रंप ने H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भारी-भरकम फीस का ऐलान किया, जो पहले 2,000-5,000 डॉलर थी। ये फीस नए आवेदकों पर लागू होगी, लेकिन भारतीय IT प्रोफेशनल्स, जो 71% H-1B वीजा लेते हैं, पर इसका सबसे बड़ा असर पड़ेगा। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे 'मानवीय संकट' बताया, क्योंकि ये परिवारों को तोड़ सकता है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इसे भारत पर 'दबाव' की रणनीति करार दिया। ट्रंप का दावा है कि ये कदम अमेरिकी नौकरियों को बचाएगा, लेकिन टेक दिग्गज जैसे अमेजन (10,000+ H-1B वीजा), माइक्रोसॉफ्ट, और टाटा कंसल्टेंसी (5,500 वीजा) इसे 'इनोवेशन पर हमला' मान रहे। भारतीय ट्रेड बॉडी NASSCOM ने कहा, 'एक दिन की समयसीमा ने कारोबारियों और प्रोफेशनल्स में अनिश्चितता पैदा कर दी।'
हिंदू सेना का 'टूटा दिल': ट्रंप से 'हीरो' से 'विलेन' तक!
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता (Hindu Sena Chief Vishnu Gupta), जिन्होंने 2020 में ट्रंप की जीत के लिए हवन किया और उनके जन्मदिन पर केक काटा, अब खुद को 'ठगा' महसूस कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा, 'हमने ट्रंप को समर्थन दिया, क्योंकि वो 'इस्लामिक आतंकवाद' के खिलाफ थे। उनके पहले कार्यकाल में उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद रोकी और मोदी जी के साथ दोस्ती दिखाई। लेकिन अब? वो पाकिस्तान से गलबहियां कर रहे हैं।'
गुप्ता को ट्रंप की हालिया नीतियां - जैसे चाबहार पोर्ट से छूट हटाना और भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ - 'विश्वासघात' लगती हैं। गुस्से में गुप्ता ने भारतीयों से अपील की, 'अमेरिकी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करो। iPhone की क्या जरूरत? हमें स्वदेशी अपनाना होगा।' लेकिन वो आशावादी भी हैं: 'ये तनाव अस्थायी है। कूटनीति से सब ठीक हो जाएगा।'

PM मोदी का 'स्वदेशी' मास्टरस्ट्रोक: ट्रंप को जवाब!
ट्रंप की धमकियों के बीच, पीएम मोदी ने 21 सितंबर को 'GST बचत उत्सव' का ऐलान कर दिया। उनका मंत्र- 'हर घर को स्वदेशी से सजाओ, विदेशी को भगाओ!' GST स्लैब को 5% और 18% तक सीमित कर, मोदी ने रोजमर्रा की चीजें - साबुन, घी, टीवी, फ्रिज, बाइक - सस्ती कर दीं। इससे 2.5 लाख करोड़ की बचत होगी, जिससे गरीब और मिडिल क्लास को 'डबल बोनांजा' मिलेगा। मोदी ने कहा, 'MSME हमारी रीढ़ हैं। हमें मेड इन इंडिया को ग्लोबल बनाना है।'
गुप्ता का 'केक' प्लान और भविष्य की उम्मीद!
गुप्ता अब भी उम्मीद रखते हैं कि ट्रंप की 'सद्बुद्धि' लौट आएंगी। उन्होंने कहा, 'हम ट्रंप की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करेंगे, ताकि वो फिर से आतंकवाद के खिलाफ खड़े हों। जब ट्रंप अपनी अच्छी समझ पर लौटेंगे, हम फिर केक काटेंगे।' लेकिन तब तक, गुप्ता का गुस्सा और मोदी का 'स्वदेशी' मंत्र भारत को नई दिशा दे रहा है।
तो, क्या है असली ट्विस्ट?
ट्रंप की नीतियों ने भारत को झटका दिया, लेकिन मोदी ने इसे अवसर में बदला। 'GST बचत उत्सव' और 'मेड इन इंडिया' का नारा न सिर्फ आर्थिक रणनीति है, बल्कि ट्रंप को साफ संदेश - भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकेगा। हिंदू सेना जैसे समूहों का भरोसा टूटा, लेकिन क्या आप भी स्वदेशी अपनाएंगे? कमेंट्स में बताइए...
ये भी पढ़ें- PM Modi GST Bachat Utsav:'स्वदेशी से सजाओ, विदेशी को भगाओ', पीएम मोदी का इशारों-इशारों में Trump को करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications