PM Modi GST Bachat Utsav:'स्वदेशी से सजाओ, विदेशी को भगाओ', पीएम मोदी का इशारों-इशारों में Trump को करारा जवाब
PM Modi GST Bachat Utsav 2025: नवरात्रि से ठीक पहले, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नया मंत्र दिया - 'हर घर को स्वदेशी से सजाना है, विदेशी को भगाना है।' 21 सितंबर 2025 को देश के नाम अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने 'GST बचत उत्सव' की धमाकेदार शुरुआत का ऐलान किया, जो 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। लेकिन इस 'स्वदेशी' पुकार में छिपा है एक तीखा तंज - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टैरिफ धमकियों और H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी पर।
ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के जवाब में मोदी का 'मेड इन इंडिया' (Made In India) का दमदार नारा, जैसे कह रहा हो - 'हम आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे, तुम्हारी धमकियां हमें नहीं रोक सकती हैं।' आइए, पीएम मोदी की मंशा को बारीकी से समझें- क्योंकि ये सिर्फ टैक्स कटौती की बात नहीं, बल्कि भारत की ताकत का ऐलान है...

GST Bachat Utsav 2025: सस्ता हुआ सबकुछ, लेकिन टारगेट है 'आत्मनिर्भर भारत'
22 सितंबर से शुरू होने वाला 'GST बचत उत्सव' भारत की अर्थव्यवस्था का गेम-चेंजर है। पीएम मोदी ने 20 मिनट के संबोधन में साफ कहा - अब सिर्फ 5% और 18% के दो GST स्लैब रहेंगे। रोजमर्रा की चीजें जैसे साबुन, शैंपू, पनीर, घी, रोटी-पराठा, टीवी, फ्रिज, बाइक, और छोटी कारें सस्ती होंगी। 99% सामान, जो पहले 12% टैक्स में थे, अब 5% में। लाइफ-हेल्थ इंश्योरेंस टैक्स-फ्री, 33 जरूरी दवाएं भी फ्री। इससे गरीब, मध्यम वर्ग, और नई मिडिल क्लास की जेब में सालाना 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। लेकिन असली मकसद? 'स्वदेशी को अपनाओ, विदेशी पर निर्भरता छोड़ो।' मोदी ने कहा, 'हर दुकान स्वदेशी से सजे, हर भारतीय गर्व से कहे - मैं स्वदेशी खरीदता हूं' ये 'मेड इन इंडिया' का ऐसा मंत्र है, जो ट्रंप की टैरिफ धमकियों को सीधे चुनौती देता है।
ट्रंप की खटास पर मोदी का 'स्वदेशी' तड़का!
हाल ही में, ट्रंप ने भारत पर 25%-50% टैरिफ थोपे और H-1B वीजा की फीस को 1 लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) कर दिया, जिसने भारतीय IT प्रोफेशनल्स को निशाने पर लिया। ट्रंप ने भारत को 'क्रेमलिन का लॉन्ड्रोमैट' तक कह डाला, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। लेकिन मोदी ने इन तंजों का जवाब अपनी स्टाइल में दिया - न तो ट्रंप का नाम लिया, न ही उनकी धमकियों का जिक्र किया। बस 'आत्मनिर्भर भारत' का राग छेड़ा। भावनगर, गुजरात में 20 सितंबर को मोदी ने कहा, 'हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है विदेशों पर निर्भरता। हमें मेड इन इंडिया को ग्लोबल बनाना है।' ये इशारा साफ था - ट्रंप के टैरिफ और धमकियां भारत को नहीं झुका सकतीं। भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखेगा, क्योंकि ये हमारा बिजनेस डिसीजन है।
Trump-Modi रिश्ते में 'अपनापन' या 'टकराव'?
ट्रंप और मोदी की दोस्ती कभी 'हाउडी मोदी' जैसे मेगा इवेंट्स में चमकी थी। 2019 में ह्यूस्टन में 50,000 लोग, मोदी-ट्रंप का जोश, और 'दोस्ती' की बातें। ट्रंप ने हाल ही में 18 सितंबर को कहा, 'मैं मोदी के बहुत करीब हूं, हमारी दोस्ती शानदार है।' लेकिन पर्दे के पीछे खटास साफ दिखती है। अगस्त में मोदी ने ट्रंप के चार फोन कॉल्स तक रिजेक्ट कर दिए, क्योंकि ट्रंप, भारत-पाकिस्तान मसले पर 'मध्यस्थता' का दावा कर रहे थे। भारत ने साफ कहा - कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है, कोई मध्यस्थता नहीं। ट्रंप के 'Operation Sindoor' को रोकने का दावा भी मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने खारिज कर दिया। अब ट्रंप की टैरिफ नीति और H-1B फीस ने भारतीय IT सेक्टर और 2.17 लाख करोड़ के निर्यात को निशाना बनाया। लेकिन मोदी का जवाब है - 'हम स्वदेशी को ताकत देंगे, MSME को बूस्ट करेंगे, और ग्लोबल मार्केट में मेड इन इंडिया का डंका बजाएंगे।
MSME और स्वदेशी: भारत का 'गेम प्लान'!
मोदी ने MSME (लघु, मध्यम उद्यम) को 'आत्मनिर्भर भारत' का रीढ़ बताया। पीएम ने कहा- 'जब भारत तरक्की के शिखर पर था, तब MSME हमारी ताकत थे। उनकी क्वालिटी दुनिया में नंबर 1 थी। हमें वो गौरव वापस लाना है।' GST कटौती से MSME को डबल फायदा - कम टैक्स, ज्यादा बिक्री। पीएम ने राज्यों से कहा, 'मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दो, निवेश का माहौल बनाओ।' ये अपील सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को 'इंडिया फर्स्ट' से टक्कर देने का मास्टरस्ट्रोक है। मोदी का मंत्र: 'हर भारतीय का मिजाज बने स्वदेशी - गर्व से कहो, मैं मेड इन इंडिया खरीदता हूं।'
गरीब और मिडिल क्लास को 'डबल बोनांजा'!
GST बचत उत्सव का असर हर घर तक पहुंचेगा। पीएम ने कहा, 'पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। ये नई मिडिल क्लास अब देश की ताकत है।' 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री, और अब GST कटौती से घर बनाना, टीवी-फ्रिज, बाइक-स्कूटर, और घूमना-फिरना सस्ता होगा। 'नवरात्रि से ये उत्सव शुरू हो रहा है, हर परिवार का मुंह मीठा होगा।' लेकिन ये सिर्फ बचत की बात नहीं - मोदी का संदेश है कि स्वदेशी अपनाकर हम विदेशी दबाव को ठेंगा दिखा सकते हैं।
नवरात्रि से नया जोश: भारत की 'स्वदेशी' लहर!
मोदी का 'GST बचत उत्सव' सिर्फ टैक्स कटौती नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक आजादी का जश्न है। नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होने वाला ये उत्सव हर भारतीय को प्रेरित कर रहा है - 'स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनाओ।' ट्रंप की टैरिफ और वीजा नीतियों ने भारत को चुनौती दी, लेकिन मोदी ने इसे अवसर में बदला। क्या आप भी 'मेड इन इंडिया' को गले लगाएंगे? कमेंट्स में बताइए - आपका स्वदेशी मंत्र क्या है? ....
ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान –22 सितंबर से शुरू होगा 'GST बचत उत्सव’, संबोधन की 5 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications