भारत-श्रीलंका के बीच बनेगा हाईवे, समुद्र के अंदर बनेगी टनल
नई दिल्ली। भगवान राम और उनकी सेना ने भारत से श्रीलंका जाने के लिये सेतु का निर्माण किया था, अब राम के भक्त नरेंद्र मोदी की सरकार उसी रूट पर अंडर वॉटर टनल बनाने जा रही है। जी हां सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भारत से श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल तक जाने वाली सड़क को मंजूरी दी है। यह हाईवे भी वहीं से शुरू होगा, जहां से भगवान राम का सेतु शुरू हुआ था।
PICS: दुनिया के 20 पुल जो उड़ा देंगे आपके होश
नेपाल, भूटान और बांग्लादेश तक तो पहले ही सड़कें बनी हुई हैं, लेकिन श्रीलंका तक सड़क का निर्माण यह पहली बार होने जा रहा है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमासिंघे के बीच हुई एक बैठक में दोनों देशो के रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने भारत-लंका हाईवे बनाने का फैसला किया है।
भारत लंका सी-हाईवे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें निम्न हैं-
- इस हाईवे पर समुद्री पुल और आडर-वॉटर टनल का निर्माण किया जायेगा।
- इस हाईवे की लंबाई 22 किलोमीटर की होगी।
- यह भारत के रामेश्वरम में धनुषकोडी से शुरू होगा और श्रीलंका के तलाइमन्नार द्वीप तक जायेगा।
- इसे बनाने में 519 करोड़ डॉलर यानि 32,697 करोड़ रुपए का खर्च आयेगा।
- इस परियोजना के समानांतर बांग्लादेश, नेपाल और भूटान तक जाने वाले हाईवे का आधुनिकीकरण किया जायेगा।
- इस परियोजना के शुरू होने से पहले भारत-थाईलैंड और भारत म्यांमार राजमार्गों को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।
इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों की दिशा में काम कर रही केंद्र सरकार ने एक लाख किलोमीटर तक नेशनल हाईवे बढ़ाने पर मंजूरी भी दे दी है।













Click it and Unblock the Notifications