Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया के सबसे बेहतरीन पुल जो उड़ा देंगे आपके होश

बेंगलुरु। हम आपको सैर करा चुके हैं दुनिया के एक से एक अजीबो-गरीब रेस्‍त्रां की, जहां लड़की की न्‍यूड बॉडी पर भोजन परोसा जाता है। रेस्‍त्रां से बाहर निकल कर आज हम आपको सैर करायेंगे दुनिया के शानार पुलों की, जिन्‍हें देख कर आपके मुंह से सिर्फ एक शब्‍द निकलेगा। वाह!

लंदन ब्रिज से लेकर कोलकाता में हुगली नदी पर बने पुल अपने आप में इतिहास हैं। लेकिन टेक्‍नोलॉजी की दुनिया में कई ऐसे पुल भी हैं, जिन्‍हें देखकर आपके होश फाख्‍ता हो जायेंगे। इन पुलों को बनाने वाले इंजीनियर भी अपने-अपने देशों में इतिहास लिख चुके हैं।

ऐसे-ऐसे पुल दुनिया में बने हुए हैं, जो वाकई में मिसाल के रूप में खड़े हैं। कहीं पानी का जहाज पुल के ऊपर से गुजरता है तो कहीं पहाड़ों को जोड़ता हुआ आसमान में पुल बना है। कहीं पुल रोटेट होता है तो कहीं खुलता और बंद होता है। ऐसे ही बेहतरीन पुल नीचे तस्‍वीरों में आप देखेंगे।

लेकिन हां हमारा सुझाव यही है कि एक-एक तस्‍वीर के सामने पुल के बारे में दी गई रोचक जानकारियों को भी जरूर पढ़ें, क्‍योंकि ये आपका ज्ञानवर्धन करेंगी।

द विनसी ब्रिज

द विनसी ब्रिज

महान चित्रकार लियोनार्डो द विनसी ने 1502 में कॉन्‍स्‍टेटिनोपोल के सुलतान बाजाजेट द्वितीय के लिये एक पुल का चित्रांकन किया था। 500 साल बीत गये लेकिन ऐसा पुल कोई नहीं बना पाया। लेकिन नॉर्वे के एक कलाकार वेबजोर्न सैंड ने इस कल्‍पना को हकीकत में बदल दिया और 2000 में इस पुल का निर्माण किया। यह पुल नॉर्वे के ई18 हाईवे पर बना हुआ है। विनसी की योजना के मुताबिक इसकी लंबाई 720 फुट होनी चाहिये थी, लेकिन बनाने वालों ने इसे 300 फुट में बनाया।

गेटशेड मिलेनियम ब्रिज

गेटशेड मिलेनियम ब्रिज

विलकिनसन आइरे द्वारा निर्मित गेटशेड मिलेनियम ब्रिज इंग्‍लैंड की टाइन नदी के ऊपर बना हुआ है। यह गेटशेड और न्‍यू केसल को कनेक्‍ट करता है। इसमें 6 हाईड्रॉलिक रैम हैं, जो पुल को रोटेट कर देते हैं, ताकि उसके नीचे से बड़ी नावें या छोटे जहाज निकल सकें। मात्र पांच मिनट में यह पुल घड़ी की सुई की तरह घूम जाता है। आपको यकीन नहीं होगा कि इस ब्रिज को सिंगल पीस की तरह यूरोप की सबसे बड़ी क्रेन से सीधे फिट किया गया था। उस क्रेन का नाम है एशियन हरक्‍यूलस द्वितीय।

प्‍यूनटे द ला मुजेर

प्‍यूनटे द ला मुजेर

प्‍यूनटे द ला मुजेर जिसे अंग्रेजी में विमेन्‍स ब्रिज कहते हैं, जो स्‍पेन की ग्‍वाडलक्‍वीर नदी पर बना हुआ है। इसका निर्माण स्‍पेन के आर्किटेक्‍ट सेंटियागो कालाट्रावा ने किया था। इसके नीचे से बड़े-बड़े पानी के जहाज निकल सकते हैं। यह भी कैंटिलीवर ब्रिज है। यह 90 डिग्री के कोण से रोटेट हो जाता है।

ऑक्‍टावियो फ्रियास दे ओलिवेरियो

ऑक्‍टावियो फ्रियास दे ओलिवेरियो

ब्राजील के साओ पॉलो में पिनहीरोस नदी पर बने हुए ऑक्‍टावियो फ्रियास दे ओलिवेरियो पुल का निर्माण 2008 में हुआ था। इसके पाइलन (जिस पर यह पुल टिका हुआ है) की ऊंचाई 452 फुट है। इसमें 144 केबल लगे हुए हैं, जो एक साथ दो पुलों को जोड़ते हैं। रात को इस पुल का नजारा देखने वाला होता है। इसमें बिजली से चलने वाली लाइट फिलिप्‍स कंपनी ने लगायी हैं। अन्‍य पुलों की तुलना में इसमें 53 फीसदी कम बिजली खर्च होती है।

रोलिंग ब्रिज

रोलिंग ब्रिज

यूनाइटेड किंग्‍डम में रोलिंग ब्रिज काफी मशहूर है। अन्‍य पुलों की तरह यह विशालकाय तो नहीं है, लेकिन हां काफी क्रिएटिव जरूर है। जब जरूरत होती है यह ब्रिज खुल जाता है और जब नहीं तो बंद कर दिया जाता है। इसका निर्माण 2004 में हुआ। लंदन के ग्रांड यूनियन कैनाल पर यह बना हुआ है। यह पुल हर शुक्रवार को रोल हो जाता है। आर्किटेक्‍ट डोनाल्‍ड मैक डोनाल्‍ड ने इसे बनाया था।

हेंडरसन वेव्‍स ब्रिज

हेंडरसन वेव्‍स ब्रिज

सिंगापुर का सबसे ऊंचा पुल है, जो राष्‍ट्रीय उद्यान माउंट फेबर पार्क को तेलोक ब्‍लांग हिल पार्क से जोड़ता है। इसके अंदर से सिर्फ पैदल जा सकते हैं। अंदर कई बेंच भी पड़ी हैं, ताकि अगर कोई पर्यटक थक जाये तो वहां बैठकर आराम कर लें। इसकी लंबाई 900 फुट है और इसमें एलईडी लाइट लगी हुई हैं। रात्रि में यदि इसका स्‍काई व्‍यू देखें तो सांप की तरह दिखता है।

सनडायल ब्रिज

सनडायल ब्रिज

स्‍पेन के मशहूर आर्किटेक्‍ट सैंटियागो कालाट्रावा ने इस पुल का निर्माण किया था। इसका निर्माण 2004 में हुआ। यह सिर्फ पैदल यात्रियों के लिये है, जो सकामेंटा नदी के ऊपर टर्टल बे एक्‍सप्‍लोरेशन पार्क में बना हुआ है।

जुसेलिनो कुबिटस्‍चेक ब्रिज

जुसेलिनो कुबिटस्‍चेक ब्रिज

इसका निर्माण 2002 में हुआ और यह पैनोरामा झील के ऊपर बना हुआ है। यह ब्राजील के पूर्व राष्‍ट्रपति जुसेलिनो कुबिटस्‍चेक के नाम पर बना है, जिन्‍होंने ब्रासीलिया को देश की राजधानी बनाया था। इसमें स्‍टील के बने आर्च लगे हुए हैं, जो एक साइड से दूसरी साइड को जाते हैं। यह 3900 फुट लंबा पुल है। आर्किटेक्‍ट एलेक्‍जेंडर चान ने इसे डिजाइन किया था।

लांगकावी स्‍काई ब्रिज

लांगकावी स्‍काई ब्रिज

मलेशिया का यह पुल समुद्र तल से 2000 फुट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसकी लंबाई 400 फुट है। मलेकिशया के माउंट मैट सिनसांग में बना हुआ है। इस पर जाने के लिये पर्यटकों को केबल कार पर जाना होता है। यह विश्‍व के सबसे ऊंचाई पर बने पुलों में से एक है।

मैगडेबर्ग वॉटर ब्रिज

मैगडेबर्ग वॉटर ब्रिज

मैगडेबर्ग वॉटर ब्रिज जर्मनी में बना हुआ है। इसका निमा्रण 2003 में हुआ। आम तौर पर दो सड़क क्रॉस होने पर ओवर ब्रिज बनाया जाता है, यहां पर दो नदियों का ओवर ब्रिज बनाया गया है। यह एलबे हेवल कैनाल को मिटटेलान्‍ड कैनाल से जोड़ता है। इसकी लंबाई 918 मीटर है। इसके नीचे और ऊपर दोनों से पानी के छोटे जहाज आसानी से निकल जाते हैं।

टियानजिन आई ब्रिज

टियानजिन आई ब्रिज

यह पुल चीन में बना हुआ है। इसकी ऊंचाई 394 फुट है। इसके ऊपर एक फेरिस व्‍हील बना हुआ है, जिसके अंदर से निकले वाले केबल इस पुल को रोक कर रखते हैं। यह टियानजिन में हाय नदी पर बना हुआ है। यह पूरी दुनिया में अपने आप में एक अनोखा पुल है। इसका निर्माण 2007 में हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+