Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan War: अंधेरा छाते ही पाकिस्तान की नापाक हरकत, उरी में एलओसी पर फिर की फायरिंग

India Pakistan War: पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी है, जिससे सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। इस बीच, शुक्रवार (9 मई) शाम को पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में भी एलओसी के पास छोटे हथियारों और तोपों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का उचित और सटीक जवाब दे रही है।

India Pakistan War

वहीं जम्मू शहर के साथ-साथ जम्मू संभाग के कई इलाकों में कंप्लीट ब्लैकआउट है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसकी तस्वीर शेयर की है।

पाकिस्तान लगातार कर रहा है नापाक हरकत

भारत की पश्चिमी सीमा पर तनाव उस समय और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की रात को कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और ड्रोन के ज़रिए भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि, '7-8 मई की रात पाकिस्तान की सेना ने भारतीय वायु क्षेत्र में कई बार घुसपैठ की और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने एलओसी पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से भी गोलाबारी की।'

300 से 400 ड्रोन से हमला किया

वहीं भारतीय सेना ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई) को भारतीय शहरों पर तुर्की निर्मित ड्रोन से हमला किया, लेकिन उसने अपनी वायुसीमा को नागरिक विमानों के लिए बंद नहीं किया।
पाकिस्तान ने चालाकी से नागरिक विमानों का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया और उसी दौरान 300 से 400 पाकिस्तानी ड्रोनभारत की ओर भेजे गए, जिनका निशाना नागरिक भवन, सैन्य ठिकाने और धार्मिक स्थल थे।

वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन को मार गिराया

भारतीय सेना ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे बताया कि, 'ये ड्रोन उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भेजे गए थे, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते उन्हें सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया।'

वहीं सेना ने आगे बताया कि, 'जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में एक कॉन्वेंट स्कूल के दो छात्रों का घर निशाना बना, जिसमें दोनों की मौत हो गई।मंदिरों, गुरुद्वारों और कॉन्वेंट जैसे धार्मिक और शैक्षणिक स्थलों को निशाना बनाना पाकिस्तान की अब तक की सबसे नीच हरकत है।'

ये भी पढ़ें India Pakistan War: हद से भी ज्यादा गिरा पाकिस्तान! अपने ही नागरिकों की जान से खेला, भारत ने खोल दी पोल

तुर्की में बने ड्रोन से हमला

सरकार ने यह भी पुष्टि की कि पाकिस्तान ने कई इलाकों में तुर्की में बने Asisguard Songar सशस्त्र ड्रोन लॉन्च किए। भारत की एयर डिफेंस टीम ने उनमें से कई को जाम किया और बाकियों को मार गिराया।

ये भी पढ़ें India Pakistan War: 'हमारा लीडर गीदड़ है, शेरों से मुकाबला नहीं कर सकते', शहबाज शरीफ पर भड़के पाकिस्तानी सांसद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+