India Pakistan War: हद से भी ज्यादा गिरा पाकिस्तान! अपने ही नागरिकों की जान से खेला, भारत ने खोल दी पोल
India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आज सरकार ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, गुरुवार (8 मई) को पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर तुर्की में बने सशस्त्र ड्रोन से हमला किया, लेकिन इस दौरान उसने अपनी वायु सीमा नागरिक विमानों के लिए खुली रखी। सरकार ने बताया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर उड़ान भर रहे नागरिक विमानों का इस्तेमाल ढाल की तरह किया, ताकि भारत की वायु रक्षा प्रणाली भ्रमित हो जाए।

सहानुभूति के लिए लोगों की जिंदगी दांव पर लगाया
पाकिस्तानी सेना और सरकार अब इतना गिर गया है इसका ही उदाहरण है कि, उसे अब अपनी नागरिक की भी सुरक्षा की भी चिंता नहीं हैं। तभी तो दुनिया भर से सहानुभूति लेने के लिए उसने अपने देश के नागरिकों की जान की बाजी दांव पर लगा दी और युद्ध के दौरान एयर स्पेस को खुला छोड़ दिया।
300 से 400 ड्रोन से हमला किया
वहीं भारतीय सेना ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, पाकिस्तान ने गुरुवार को भारतीय शहरों पर तुर्की निर्मित ड्रोन से हमला किया, लेकिन उसने अपनी वायु सीमा को नागरिक विमानों के लिए बंद नहीं किया।
पाकिस्तान ने चालाकी से नागरिक विमानों का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया और उसी दौरान 300 से 400 पाकिस्तानी ड्रोन भारत की ओर भेजे गए, जिनका निशाना नागरिक भवन, सैन्य ठिकाने और धार्मिक स्थल थे।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: जैश का गढ़ उजड़ा, बहावलपुर पर कार्रवाई का राज खुद विदेश सचिव ने खोला
वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे बताया कि, 'ये ड्रोन उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भेजे गए थे, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते उन्हें सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया।'
वहीं सेना ने आगे बताया कि, 'जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में एक कॉन्वेंट स्कूल के दो छात्रों का घर निशाना बना, जिसमें दोनों की मौत हो गई।मंदिरों, गुरुद्वारों और कॉन्वेंट जैसे धार्मिक और शैक्षणिक स्थलों को निशाना बनाना पाकिस्तान की अब तक की सबसे नीच हरकत है।'
तुर्की में बने ड्रोन से हमला
सरकार ने यह भी पुष्टि की कि पाकिस्तान ने कई इलाकों में तुर्की में बने Asisguard Songar सशस्त्र ड्रोन लॉन्च किए। भारत की एयर डिफेंस टीम ने उनमें से कई को जाम किया और बाकियों को मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications