India Pakistan War: 'हमारा लीडर गीदड़ है, शेरों से मुकाबला नहीं कर सकते', शहबाज शरीफ पर भड़के पाकिस्तानी सांसद
India Pakistan War: आतंकिस्तान पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत पाकिस्तान के हर नापाक हमले का माकूल जवाब दे रहा है। इसी बीच अब पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे माहौल बन चुका है। हालात ऐसे हो गए हैं कि, पाकिस्तान के सांसद अपने ही देश के प्रधानमंत्री को गीदड़ और बुजदिल कह कर संबोधित कर रहे हैं। वो भी संसद के भीतर पूरे देश और दुनिया के सामने।

'शेरों से मुकाबला नहीं कर सकते'
पाकिस्तान के संसद (parliament of Pakistan) का सत्र चल रहा है। इस दौरान भारत की ओर से किए जा रहे कार्रवाई की चर्चा हो रही है। इसी चर्चा के दौरान एक सांसद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) पर जोरदार हमला किया। सांसद ने सदन में बोलते हुए प्रधानमंत्री को गीदड़ और बुजदिल कह कर संबोधित किया और कहा कि, 'हमारा लीडर गीदड़ है, बुजदिल है, शेरों से मुकाबला नहीं कर सकते'।
ये भी पढ़ें India Pakistan: बलूचिस्तान के इस शक्तिपीठ के आगे मुस्लिम भी झुकाते हैं सिर, दिलचस्प है इस मंदिर की कहानी
आतंकी ठिकानों पर भारत का जोरदार प्रहार
बता दें कि, पाकिस्तान की ओर से भारत पर किए जा रहे हमले का भारतीय सेना जोरदार तरीके से जवाब दे रही है साथ ही भारत लगातार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर प्रहार कर रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर रही है। जिससे पाकिस्तान बौखला गया है।
बलूचिस्तान में फेंका गया पाकिस्तानी झंडा
वहीं भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को उतार कर फेंक दिया है और बलूचिस्तान (Balochistan) के झंडे को फहरा दिया है। लोग पाकिस्तान से मुक्ति का जश्न मना रहे हैं।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: राजस्थान बॉर्डर पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जैसलमेर में मिला जिंदा बम
पाकिस्तानी झंडे को उतार कर फेंका
पाकिस्तान के कब्जे से लंबे समय से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे बलोच लोगों को अब ऐतिहासिक सफलता मिली है। बलोच जनता ने अपने क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडे उतारने शुरू कर दिए हैं और उनकी जगह बलूचिस्तान (Balochistan) के राष्ट्रीय झंडे गर्व से फहराए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications