G-7 सम्मेलन से पहले भारत ने किया वैक्सीन पासपोर्ट का विरोध, कहा- भेदभावपूर्ण हो सकता है यह फैसला
भारत ने जी-7 समिट से पहले यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की वैक्सीन पासपोर्ट की वाकलत पर आपत्ति जाहिर की है।
नई दिल्ली, 5 जून। भारत ने जी-7 समिट से पहले यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की वैक्सीन पासपोर्ट की वाकलत पर आपत्ति जाहिर की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को हुए जी-7 प्लस मंत्रिस्तरीय सत्र में इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि महामारी के इस मोड़ पर वैक्सीन पासपोर्ट को अनिवार्य करना सही नहीं है। उन्होंने वैक्सीन पासपोर्ट के फैसले को भेदभाव युक्त बताया।

विकासशील देशों में टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम
उन्होंने कहा कि विकसित देशों के मुकाबले विकासशील देशों में अभी लोगों के टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम है। इस स्थिति में ऐसी कोई भी पहल भेदभावपूर्ण हो सकती है।
जॉनसन ने की वैक्सीन पासपोर्ट की वकालत
मालूम हो कि इस हफ्ते की शुरुआत में बोरिस जॉनसन ने संकेत दिए थे कि जी-7 सम्मेलन के दौरान वैक्सीन पासपोर्ट को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के BJP विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन, कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भेदभावपूर्ण ये पहल मंजूर नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पासपोर्ट के लागू होने के बाद दुनिया के देश केवल टीकाकरण वाले यात्रियों को ही अनुमति दे सकते हैं, जबकि विकासशील देशों में विकसित देशों की तुलना में टीकाकरण काफी कम हुआ है। इसलिए वैक्सीन पासपोर्ट विकासशील देशों के लिए बहुत नुकसानदेह होगा।
क्यों जताई जा रही है वैक्सीन पासपोर्ट की जरूरत
महामारी के इस दौर में कई देशों ने कोरोना के डर से अपने देशों में बाहरी देशों से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। वहीं जिन देशों में एंट्री खुली हुई है वहां बाहर से आने वाले यात्रियों को लंबे समय के लिए क्वारंटीन रहना पड़ता है। जबकि वैक्सीन पासपोर्ट लागू होने के बाद यात्रियों को क्वारंटीन नहीं रहना होगा क्योंकि वैक्सीन पासपोर्ट इस बात का सबूत होगा कि व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
UNWTO ने की वैक्सीन पासपोर्ट लागू करने की मांग
कोरोना के कारण टूरिज्म (पर्यटन) क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसलिए यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (UNWTO) ने दुनियाभर के देशों से वैक्सीन पासपोर्ट लागू करने की मांग की है। WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) और WEF (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) जैसे संगठन वैक्सीन पासपोर्ट बनाने पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस पासपोर्ट के लागू होन से टूरिज्म क्षेत्र फिर से पटरी पर आ सकेगा।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications