हिमाचल के BJP विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन, कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
हिमाचल के BJP विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन, कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
नई दिल्ली, 05 जून: हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बल कोटखाई से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और प्रदेश विधानसभा में बीजेपी मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। वह चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। बीजेपी विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद की जटिलताओं की वजह से हुआ है। जिसे पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन भी कहा जाता है। नरेंद्र बरागटा 13 अप्रैल 2021 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और लगातार बिगड़ती चली गई। बीजेपी विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन की जानकारी उनके बेटे चेतन बरागटा ने फेसबुक के जरिए दी है।

नरेंद्र बरागटा के निधन पर बेटे ने क्या कहा?
बीजेपी विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बारे में बेटे चेतन बरागटा ने शनिवार (05 जून) की सुबह फेसबुक पोस्ट जानकारी दी। चेतन बरागटा ने लिखा, '' मेरे पिता और हम सभी के प्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक सम्मानीय नरेंद्र बरागटा जी स्वास्थ्य से सम्बंधित लंबे संघर्ष के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई हार गए। मेरे परिवार के सदस्यों समान समस्त समर्थकों, कार्यकर्ताओं को बड़े दुखी मन के साथ मैं ये खबर दे रहा हूं, नरेंद्र बरागटा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। कोविड-19 की वजह से तमाम शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वह धैर्य और सयंम बनाएं रखें।''
जानें नरेंद्र बरागटा के बारे में?
नरेंद्र बरागटा शिमला के रहने वाले थे। उनका जन्म 15 सितंबर 1952 को शिमला में ही हुआ था। नरेंद्र बरागटा ने हिमाचल यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। 1978-82 तक नरेंद्र बरागटा जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे थे। नरेंद्र बरागटा को बीजेपी ने 1993 से 98 तक शिमला जिला भाजपा का सचिव बनाया था। नरेंद्र बरागटा भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के भी सचिव रह चुके हैं। 1998 में नरेंद्र बरागटा पहली बार विधायक बने और इसके बाद दोबारा जुब्बल-कोटखाई से 2007 में विधायक बने। 2007 में नरेंद्र बरागटा बागवानी मंत्री भी हुए। 2017 में नरेंद्र बरागटा फिर से जुब्बल-कोटखाई से चुनाव जीतकर विधायक बने। बीजेपी ने उन्हें मंत्री पद ना देकर विधानसभा में चीफ व्हिप की जिम्मेदारी सौंपी थी।
क्या है पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन
बता दें कि कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद कई लोग बीमार हो रहे हैं। कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कई लोगों को सांस लेने में परेशानी, बुखार, सिरदर्द, क्कर आना, थकान, शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द जैसे लक्षणों का सामना कर रहे हैं। अधिक उम्र वालों में यह शिकायत और भी ज्यादा है। कई मामलों में लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। इसे पोस्ट कोविड सिम्पटम और पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन भी कहा जाता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications