Indian Economy: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी, Niti Aayog की रिपोर्ट पर पक्ष-विपक्ष में घमासान

Indian Economy: पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत होने की बात दोहराई है। शनिवार को नीति आयोग की रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है कि भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकोनॉमी है। जापान को पीछे छोड़ भारतीय अर्थव्यवस्था ने यह मुकाम हासिल किया है। नीति आयोग के सीईओ के इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने जहां इसे पीएम नरेंद्र मोदी का विजन और दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत बताया है, तो दूसरी ओर विपक्षी दल नीति आयोग की रिपोर्ट पर ही सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इंडियन इकोनॉमी ट्रेंड कर रहा है।

Indian Economy की रफ्तार पर भी घमासान

भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने जा रही है। शनिवार को नीति आयोग के सीईओ (CEO) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब 4 ट्रिलियन की हो गई है। उन्होंने कहा, 'मैं जब यह बोल रहा हूं, तो भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है और हम अब 4 ट्रिलियन की इकोनॉमी बन गए हैं। हमने ऐसे वक्त में यह मुकाम हासिल किया है जब अमेरिका के टैरिफ और पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद भी हमारी अर्थव्यवस्था पटरी पर है और लगातार ग्रोथ कर रही है।'

Indian Economy
Photo Credit:

यह भी पढ़ें: 'दंतेवाड़ा की तारीफ, ऑप्रेशन सिंदूर से लेकर फिटनेस तक', जानिए मन की बात में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

कांग्रेस ने रिपोर्ट पर ही साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए कहा, 'जब हम पहले पीएम मोदी से नीति आयोग की बैठक में मिले थे, तो उन्होंने 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने का दावा किया था। हम पूछना चाहते हैं कि उसका क्या हुआ? मैं पूछना चाहता हूं कि अगर भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन पर क्यों आश्रित हैं?'

'पीएम मोदी का विजन साकार हो रहा'

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा, 'विपक्ष और इंडिया अलायंस वाले लोगों के पास सिर्फ एक ही मुद्दा है कि अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुद्दा है कि भारत को कैसे विकसित राष्ट्र बनाना है। उनके नेतृत्व में देश और अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।'

RJD सांसद ने भी उठाए सवाल

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, 'आम आदमी के लिए अर्थव्यवस्था का मतलब होता है कि उसके घर-दरवाजे तक जब सुविधाएं पहुंचे। हंगर इंडेक्स का क्या हुआ? हमारे देश में संपत्ति का इतना असमान वितरण क्यों हो रहा है? ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: कौन हैं उत्तराखंड के जीवन जोशी? पीएम मोदी ने Mann Ki Baat में उनके 'बगेट कला' की चर्चा क्यों की?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+