कोविशील्ड विवाद: भारत ने ब्रिटेन को दिया 'जैसे को तैसा जवाब', UK के यात्रियों के लिए सख्त हुए नियम

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। भारत में निर्मित कोविड वैक्सीन कोविशील्ड के प्रति ब्रिटेन के रवैये को लेकर केंद्र सरकार ने पहली ही नाराजगी जाहिर करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। हालांकि भारत की वार्निंग के बाद ब्रिटेन ने कोविशील्ड को अपने यहां मान्यता तो दे दी लेकिन क्वारंटीन के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया। अब भी यूके की सरकार को 'जैसे को तैसा' वाला जवाब दिया है। केंद्र सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक यूके से भारत आने वाले यात्रियों के लिए भी सरकार ने होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है।

India also made strict travel rules for citizens coming from Britain

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने कोरोना के तहत नए नियम जारी किए हैं जो 4 अक्टूबर से लागू होंगे। सूत्रों ने बताया कि भारत ने यूके से इंडिया आने वाले ब्रिटेन मूल के नागरिकों पर समान नियम लागू करने का निर्णय लिया है। नए नियम 4 अक्टूबर से लागू होंगे और यह सिर्फ ब्रिटेन से आने वाले स्थानीय मूल के सभी नागरिकों पर लागू होंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक वैक्सीन को दोनों डोज लगी होने के बावजूद भी यूके के नागरिकों को यात्रा से 72 घंटे पहले का आरटी-पीसीआर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-राजस्थान के बाद ओडिशा में भी पटाखे की बिक्री और उपयोग पर बैन, कोरोना के मद्देनजर लिया गया फैसला

इसके अलावा यूके के नागरिकों को हवाई अड्डे पर आगमन पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। इसके अलावा भारत आगमन के आठ दिन बाद भी यूके के निगरिकों को फिर से आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। वहीं, ब्रिटेन से भारत आने वाले यूके के नागरिकों को आगमन के बाद 10 दिनों के लिए घर पर या गंतव्य पते पर अनिवार्य आइसोलेशन में रहना होगा। बता दें कि भारत ने यह जवाबी कार्रवाई ब्रिटेन के यात्रा नियमों के बाद की है जिसमें कहा गया था कि भारत से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को 10 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं, कोविशील्ड वैक्सीन को भी मान्यता देने से ब्रिटेन ने इनकार कर दिया था, हालांकि आपत्ति जताने के बाद मंजूरी दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+