Independence Day 2023: PM मोदी का 15 अगस्त का संबोधन लाइव कैसे देखें? जानें यहां

PM Narendra Modi 15 August Address Live: देश की आजादी के 76 साल पूरे हो गए। भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जश्न-ए-आजादी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह का संबोधन करेंगे।

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह का समापन होगा। जिसे 12 मार्च 2021 को पीएम मोदी ने अहमदाबाद साबरमती आश्रम से शुरू किया था और एक बार फिर देश को आजादी की अमृत महोत्सव में शामिल किया जाएगा।

PM मोदी का 15 अगस्त का संबोधन लाइव कैसे देखें? जानें यहां

पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह पीएम मोदी का लगातार 10वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा। लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े सात बजे अपना भाषण शुरू कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण उनके यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसे पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण को लाइव देखने के लिए आप पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से देख सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन और कई अन्य समाचार चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विशेष अतिथि के रूप में लाल किले पर समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश भर से विभिन्न व्यवसायों के लगभग 1800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है। यह पहल सरकार के 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: क्या 15 अगस्त पर रहेंगे बैंक बंद?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+