Independence Day 2023: क्या 15 अगस्त पर रहेंगे बैंक बंद?

Independence Day 2023: 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, इस दिन लालकिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दसवीं बार ध्वजारोहण करेंगे और देश को संबोधित करेंगे तो वहीं स्कूलों और कॉलेजों में भी इस दिन झंडा फहराया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भले ही इस दिन सरकारी कामकाज सरकारी ऑफिसों में नहीं होता है लेकिन इस दिन सरकारी विभागों में छुट्टी नहीं होती है लेकिन देश के सभी बैंक जरूर इस दिन बंद रहेंगे।

Independence Day 2023

आपको बता दें कि 16 अगस्त को पारसी नववर्ष है इसलिए मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बुधवार को भी बैंक बंद रहेंगे, हालांकि देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे तो वहीं 18 अगस्त 2023 के शंकरदेव तिथि है, जिसकी वजह से गुवाहटी में इस दिन बैंक बंद रहेगा लेकिन बाकी स्थानों पर बैंक यथावत खुले रहेंगे।

बाकी बचे दिनों में भी त्योहार की भरमार

मालूम हो कि अगस्त का आधा महीना बीत चुका है और बाकी बचे दिनों में भी त्योहार की भरमार हैं, ऐसे में कई दिन बैंक बंद रहेंगे इसलिए अगर आप बैंक से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं तो जरूर उसे फटाफट निपटा लें क्योंकि छुट्टी की सही जानकारी ना होने की वजह से आपके काम अटक सकते हैं।

अगले 15 दिन इन तारीखों को बैंक रहेंगे बंद

  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त- पारसी नववर्ष ( मुंबई, नागपुर और बेलापुर )
  • 18 अगस्त - शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी)
  • 20 अगस्त- संडे
  • 26 अगस्त- शनिवार (चौथा)
  • 27 अगस्त - संडे
  • 28 अगस्त -ओणम (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
  • 29 अगस्त - तिरुओणम (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
  • 30 अगस्त- रक्षा बंधन ( जयपुर और शिमला)
  • 31 अगस्त - रक्षा बंधन
  • 31 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती

खास बात ये है कि भले ही बैंक बंद रहें लेकिन ऑनलाइन सर्विस यथावत चलती रहेंगी इसलिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एटीएम से पैसे निकालने में किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी और आप बड़े ही आराम से ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि आरबीआई हर महीने की हॉली़डे लिस्ट तैयार करता है, जिसमें कुछ अवकाश तो कॉमन होते हैं और कुछ लोकल हॉलीडे होते हैं, जो कि क्षेत्र विशेष के आधार पर होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+