CBI ने सुशांत के करीबी दोस्त और स्टाफ से की पूछताछ, बयानों में अंतर से उलझी मौत की गुत्थी
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने इस पूरे मामले में अभी तक सुशांत के साथ उनके फ्लैट पर रहने वाले दोस्तों, खाना बनाने वाले और स्टाफ से पूछताछ की है। लेकिन सीबीआई ने सुशांत के घर पहुंचकर पूरी घटना को फिर से रिक्रिएट किया और घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। सीबीआई की टीम ने वाटरस्टोन रिसॉर्ट का भी दौरा किया, जहां पर सुशांत ने दो महीने का वक्त गुजारा था। सीबीआई की टीम यहां दो घंटे तक रुकी और यह समझने की कोशिश कर रही थी कि जब सुशांत यहां पर ठहरे थे तो क्या उस वक्त वह सामान्य व्यवहार कर रहे थे।

बयानों में अंतर
सीबीआई की टीम ने सुशांत के साथ उनके फ्लैट पर रहने वाले दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और पर्सनल स्टाफ नीरज सिंह, दीपेश सावंत से भी पूछताछ की। लेकिन इन लोगों से पूछताछ के दौरान इनके बयान में समानता नहीं थी। तीनों के बयान में अंतर के बाद सीबीआई की टीम इन लोगों को सुशांत के फ्लैट पर लेकर पहुंची और इनसे 13-14 जून के घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग पूछताछ की। मुंबई पुलिस के अधिकारी जोकि 14 जून को सुशांत की मौत के बाद उनके फ्लैट पर पहुंचे थे, वो भी सीबीआई और फॉरेंसिक टीम के साथ फ्लैट पर मौजूद थे।
Recommended Video

रिया के फ्लैट से जाने के बाद क्या हुआ?
गुरुवार को मुंबई पहुंचने के बाद सीबीआई ने पिठानी और नीरज से तीन बार पूछताछ की है। दरअसल सीबीआई 8 जून को सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया ने सुशांत का फ्लैट छोड़ दिया था। इसके बाद 14 जून तक सुशांत के फ्लैट पर उनसे कौन-कौन मिलने आया, इन तमाम सवालों के जवाब सीबीआई इन लोगों से तलाश रही है। सीबीआई यह भी जानना चाहती है कि रिया के जाने के बाद सुशांत ने किन-किन लोगों से बात की और वह किस तरह का बर्ताव कर रहा था। 12 जून तक सुशांत की बहन सुशांत के साथ ही उनके फ्लैट पर थी, ऐसे में सीबीआई यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उस सवक्त सुशांत का बर्ताव कैसा था।

कई लोगों के बयान दर्ज
इससे पहले 23 अगस्त को सीबीआई ने नीरज, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठानी को मुंबई के डीआरडीओ स्थित गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां पर सीबीआई की टीम ठहरी हुई है। यहां इन लोगों का बयान दर्ज किया गया था। इसके बाद सीबीआई की टीम मुंबई के बांद्रा स्थित सुशांत के फ्लैट गई थी, जहां पर सुशांत का शव मिला था। सीबीआई की टीम ने यहां पूरी घटना को फिर से रिक्रीएट किया था और किस तरह से यह पूरी घटना हुई थी, उसका अंदाजा लगाने की कोशिश की थी। सीबीआई कीक टीम ने 22 अगस्त को सुशांत से जुड़े चार अहम लोगों के बयान को दर्ज किया था। बता दें कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई की चार सदस्यीय टीम कर रही है।

14 जून को फ्लैट में मिला था शव
सीबीआई की टीम में चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जोकि 20 अगस्त को मुंबई पहुंचे थे और इस पूरे मामले को मुंबई पुलिस से अपने हाथ में लिया था। गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि यह आत्महत्या का मामला है। लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था, साथ ही सुशांत के बैंक खाते से करोड़ों रुपए की हेराफेरी का भी आरोप लगाया था।
इसे भी पढ़ें- लगातार चौथे दिन एक्शन में CBI, रिया चक्रवर्ती से आज हो सकती है पूछताछ
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications