लगातार चौथे दिन एक्शन में CBI, रिया चक्रवर्ती से आज हो सकती है पूछताछ
नई
दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। मामला सीबीआई को पहुंचे आज चार दिन हो गए हैं। पिछले तीन दिनों में सीबीआई ने सुशांत के मुंबई स्थित फ्लैट का दौरा किया और यहां घटनास्थल पर पूरी घटना को फिर रीक्रिएट किया। इसके अलावा सुशांत के घर में काम करने वाले कुक और सुशांत के दोस्तों का भी बयान दर्ज किया। आज सीबीआई इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी फिल्म अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई आज रिया को समन कर सकती है और उनका बयान दर्ज कर सकती है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

रिया के परिवार को भी किया जा सकता है समन
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से सीबीआई आज चौथे दिन भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले मंगलवार को सीबीआई के अधिकारियों ने नीरज, सिद्धार्ध पिठानी और सुशांत के एक अन्य कर्मचारी दीपेश सावंत से पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार आज सीबीआई रिया से पूछताछ कर सकती है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि रिया के परिवार के सदस्यों भाई शोविक चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती को भी समन करेगी या नहीं।

कई लोगों के बयान दर्ज
इससे पहले 23 अगस्त को सीबीआई ने नीरज, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठानी को मुंबई के डीआरडीओ स्थित गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां पर सीबीआई की टीम ठहरी हुई है। यहां इन लोगों का बयान दर्ज किया गया था। इसके बाद सीबीआई की टीम मुंबई के बांद्रा स्थित सुशांत के फ्लैट गई थी, जहां पर सुशांत का शव मिला था। सीबीआई की टीम ने यहां पूरी घटना को फिर से रिक्रीएट किया था और किस तरह से यह पूरी घटना हुई थी, उसका अंदाजा लगाने की कोशिश की थी। सीबीआई कीक टीम ने 22 अगस्त को सुशांत से जुड़े चार अहम लोगों के बयान को दर्ज किया था। बता दें कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई की चार सदस्यीय टीम कर रही है।

14 जून को फ्लैट में मिला था शव
सीबीआई की टीम में चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जोकि 20 अगस्त को मुंबई पहुंचे थे और इस पूरे मामले को मुंबई पुलिस से अपने हाथ में लिया था। गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि यह आत्महत्या का मामला है। लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था, साथ ही सुशांत के बैंक खाते से करोड़ों रुपए की हेराफेरी का भी आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications