दिल्ली: थिंक टैंक CPR पर इनकम टैक्स की छापेमारी, फंडिंग को लेकर एक्शन में आईटी टीम
नई दिल्ली, 07 सितंबर: देश में इन दिनों इनकम टैक्स विभाग की टीम धड़ाधड़ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में अब आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली में स्वतंत्र थिंकटैंक सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईटी की यह रेड सीपीआर पर हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में हो रही विभाग की छापेमारी से जुड़ी हुई है।
Recommended Video

बुधवार के दिन आयरकर विभाग की टीम जबरदस्त एक्शन में नजर आ रही है। देशभर में करीब 100 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने एक साथ छापा मार कार्रवाई की है। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में IT के छापेमारी चल रही है। इसी के तहत दिल्ली स्थित स्वतंत्र थिंकटैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) में भी टीम ने रेड डाली।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई 20 से ज्यादा रजिस्टर लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के फंडिंग को लेकर की जा रही है। CPR के गवर्निंग बोर्ड की चेयरपर्सन मीनाक्षी गोपीनाथ हैं। राजनीतिक वैज्ञानिक मीनाक्षी जेएनयू में पढ़ाती थीं और दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की प्रिंसिपल भी रही हैं। सीपीआर की प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव यामिनी अय्यर हैं।












Click it and Unblock the Notifications