इंसानियत की मिसाल: कुत्तों के हमले में घायल बंदर को प्रभु ने दी सांसे, मुंह से हवा देकर बचाई जान
नई दिल्ली, दिसंबर 13। घोर कलयुग के इस दौर में किसी से इंसानियत की उम्मीद करना बहुत ही मुश्किल है। सड़क पर इंसान घायल पड़ा होता है, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ सकता। ऐसे समय में इंसानियत की एक शानदार मिसाल पेश करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स CPR के जरिए एक बंदर की जान बचाने की कोशिश करता है और उसे सफलता भी मिल जाती है।

बंदर की जान बचाने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं लोग
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ये वीडियो तमिलनाडु के पेरम्बलुर में कुन्नम इलाके का है, जहां एक कुछ जंगली कुत्तों ने एक बंदर पर हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बंदर को देख 38 साल के प्रभु ने मौके पर बंदर को CPR देकर उसी जान बचा ली। प्रभु के इस काम की लोग बढ़-चढ़कर तारीफ कर रहे हैं।

9 दिसंबर का है ये वीडियो
रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो 9 दिसंबर का है। प्रभु एक ड्राइवर का काम करते हैं और 9 तारीख को वो अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। रास्ते में उन्होंने अपनी गाड़ी को एक जगह पार्क किया। वहीं उन्होंने कुत्तों के हमले से घायल हुए बंदर को देखा। प्रभु ने देखा कि कुछ कुत्तों ने बंदर पर हमला कर दिया और वो बंदर बचने के लिए पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो वहीं बेहोश हो जाता है।

लोग कर रहे हैं प्रभु की तारीफ
प्रभु ने फिर बंदर को पेड़ से उतारा और फिर पानी पिलाया, लेकिन बंदर के शरीर में कोई हरकत नहीं होती। इसके बाद वो बंदर को जानवरों के डॉक्टर के पास लेकर जाने लगते हैं, लेकिन रास्ते में बंदर की हालत और खराब होती दिखती है। प्रभु ये सब देखकर रास्ते में ही एक जगह रूककर बंदर को सीपीआर देना शुरू कर देते हैं। प्रभु बंदर की छाती को जोर-जोर से दबाते हैं और मुंह से हवा भी देते हैं। इस कोशिश में उन्हें सफलता मिलती है और बंदर की सांसे फिर से वापस आ जाती हैं। प्रभु का दोस्त उनकी वीडियो बना लेता है और अब जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: बार में काम कर रही लड़की के बगल 'भूत' की हरकत कैमरे में कैद












Click it and Unblock the Notifications