VIDEO: बार में काम कर रही लड़की के बगल 'भूत' की हरकत कैमरे में कैद
नई दिल्ली, 12 दिसंबर: भारत में रोजाना भूत-प्रेत की ढेरो कहानियां सुनने को मिल जाती हैं। अगर आपको लगता है कि ये सिर्फ अपने ही देश में होता है, तो आप गलत हैं। विदेशी में भी लोग भूत-प्रेत में ज्यादा विश्वास करने लगे हैं। जिस वजह से आए दिन कोई ना कोई फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब ब्रिटेन में भूतों से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, लेकिन अभी तक इसकी सच्चाई नहीं पता चल पाई है। (वीडियो नीचे)

शेल्फ से अपने आप गिरा कांच
वीडियो साउथ व्रक्सल, विल्टशायर में स्थित लॉन्ग आर्म्स बार का है। वहां पर रोजाना की तरह बड़ी संख्या में लोग आए थे। दो वेटर काउंटर पर खड़े होकर सर्व कर रहे थे, जबकि बाकी लोग अपनी-अपनी जगह बैठकर शराब पी रहे। इस बीच महिला वेटर अपनी जगह से दूसरी ओर जाती है, इसके कुछ सेकेंड बाद शेल्फ पर रखा ग्लास या बोतल अपने आप गिर जाती है। जिसको देखकर दोनों वेटर हैरान रह जाते हैं।

पहले भी ऐसी घटनाएं
काउंटर बहुत ही मजबूत रहता है, ऐसे में उसके हिलने का कोई सवाल ही नहीं। लॉन्ग आर्म्स बार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि हमारे यहां का भूत, आज रात खेलता मिला, नीचे (वीडियो में) शेल्फ को देखें। 20 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक पहले भी कई बार ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हो चुकी हैं।

मालिक के पति ने बताई नई कहानी
कुछ दिनों पहले मकान मालकिन लिज ऑलकॉक के पति रोब ने बताया था कि रसोई में एक दरवाजा है, जो दोनों तरफ से खुलता है। कई बार वो अपने आप खुल जाता है, मानों कोई दूसरी ओर से उसे खींच रहा हो। शुरू में उनको ऐसी घटनाओं से डर लगता था, लेकिन अब उनको इसकी आदत पड़ गई है। वैसे बहुत से लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए चुटकी ले रहे हैं। उनका दावा है कि भूत बार में शराब पीने गया था।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications