नई तकनीक से घर बैठे स्मार्टफोन पर 5 मिनट में जान सकेंगे कोरोना पॉजिटव हैं या निगेटिव?
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का असर थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी तक पूरी दुनिया में नोवल कोरोना वायरस का खौफ पसरा है। ऐसे में कोरोना की टेस्टिंग सबसे अहम कड़ी है, जिसके जरिए कोरोना संक्रमण को तेजी से डिटेक्ट किया जा सकता है। आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्टिंग को अभी सबसे सटीक टेस्ट नतीजों के रूप में देखा जाताहै, जबकि कलस्टर टेस्टिंग के लिए रैपिड एंटीजन टेस्टिंग पर भरोसा जताया जाता है, लेकिन भारत जैसे देशों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग पर बढ़ती निर्भरता को बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।


नई तकनीक से 5 मिनट से कम में कोरोना टेस्ट का नतीजा आ सकता है
गौरतलब है वृहद मात्रा में टेस्टिंग और नतीजों में शीघ्रता ही कोरोना महामारी के संक्रमण से बेहतर उपायों में गिना जाता है। हालांकि इस बीच यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉइस द्वारा तैयार नई तकनीक से 5 मिनट से कम में कोरोना टेस्ट का नतीजा आ सकता है। यूनिवर्सिटी ऑप इलिनॉइस के ग्रेजर कॉलेज के शोधकर्ताओं ने कोरोना की जांच के लिए एक अल्ट्रसेंसटिव टेस्ट तैयार किया है।

कागज की मदद से इलेक्ट्रोकेमिकल सेंसर तैयार किया किया गया है
इस टेस्ट में कागज की मदद से इलेक्ट्रोकेमिकल सेंसर तैयार किया किया गया है, जिससे सिर्फ 5 मिनट के अंदर कोरोना वायरस को पता लगाया जा सकता है। बीते कुछ समय में वैज्ञानिकों ने 2D नैनोमीटर की मदद से ग्राफीन प्वाइंट ऑफ केयर जैसे कुछ बायोसेंसर तैयार किए हैं, जिससे बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। ग्राफीन बायोसेंसर की खासियत यह है कि जल्दी नतीजे देते हैं और इस बनाने में लागत भी कम आती है।

ये शोध बायोइंजीनियरिंग पढ़ रहे छात्र माहा अलाफीफी ने किया है
साइंटिफिक जर्नल एसीएस नैनों में छपी एक अध्ययन के मुताबिक ये शोध यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉइस में बायोइंजीनियरिंग पढ़ रहे छात्र माहा अलाफीफी ने किया है। इसमें ग्राफीन बायोसेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे वायरस का पता लगाया जाता है। अलीफाफ का कहना है कि हम इस वक्त एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जो इस सदी में पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वैश्विक जरूरत को देखते हुए हमने एक ऐसी तकनीक तैयार की है, जो SARS-CoV-2 का जल्दी पता लगाने में मदद करेगी।

इलेक्ट्रोकेमिकल सेंसर से कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव सैंपल की जांच
रिपोर्ट के मुताबिक इस शोध में इलेक्ट्रोकेमिकल सेंसर से कोरोना पॉजिटिव और निगेटिन सैंपल की जांच की गई है। सेंसर ने 5 मिनट से भी कम समय में नतीजा दिया। नतीजों में पॉजिटिव सैंपल में वोल्टेज काफी ज्यादा पाई गई, जबकि निगेटिव सैंपल में वोल्टेज कम रही। साथ ही, इसमें वायरस के मौजूद होने की पुष्टि भी हुई है। शोधकर्ताओं का कहना है जब इस सेंसर को माइक्रोकंट्रोलर, एलईडी और स्मार्टफोन से जोड़ दिया जाएगा तो घर बैठे लोग इससे टेस्ट कर सकते हैं।

सीआईआरएसपीआर आधारित नई तकनीक
कोरोना संक्रमित मरीज की जांच के लिए विकसित सीआईआरएसपीआर आधारित नई तकनीक में न केवल पॉजिटिव या निगेटिव परिणाम हासिल किए जा सकते हैं, बल्कि इससे वायरल लोड यानी वायरस के संक्रेदण की भी जांच की जा सकती है। विकसित नई तकनीक की खासियत यह है कि उसके नतीज महज 30 में ही प्राप्त किए जा सकेंगे और कोरोना नतीजे को स्मार्टफोन के इस्तेमाल पाया जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक अभी हो रही कोरोना जांच प्रक्रिया के विपरीत नए तरीके में इन पुराने तरीकों के बजाय सीआरआईएसपीआर का इस्तेमाल करके सीधे वायरल आरएनए का पता लगाया जाता है।

आरटी-पीसीआर टेस्ट: 12-16 घंटे का समय लगता है
अभी तक का सबसे लोकप्रिय और सटीक नतीजे के लिए मशहूर आरटी-पीसीआर जांच पूरी दुनिया में कोरोनावायरस के लिए मुफीद माना गया है। इस जांच में वायरस के आरएनए की जांच की जाती है। आरएनए वायरस का जेनेटिक मैटेरियल होता है। इस जांच में संक्रमित मरीज के नाक व गले के तालू से स्वैब लिया जाता है। यह टेस्ट लैब में किए जाते हैं। हालांकि आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे आने में 12-16 घंटे का समय लगता है। हालांकि आरटी-पीसीआर जांत की सटीकता 60 फीसदी मानी जाती है।

रैपिड एंटीजन टेस्ट: नतीजे महज 20 मिनट में मिल जाते हैं
कोरोना महामारी संक्रमित लोगों के संक्रमण को जांचने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट कलस्टर संक्रमण के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है और टेस्ट पॉजिटिव है तो इसकी सटीकता लगभग 100 फीसदी होती है। इस जांच में भी संक्रमित मरीज के नाक से स्वैब लिया जाता है और वायरस में पाए जाने वाले एंटीजन का पता चलता है। रैपिड एंटीजन टेस्ट के नतीजे महज 20 मिनट में मिल जाते हैं। इसकी विश्वसनीयता का अनुमान इससे किया जा सकता है कि रैपिड एंटीटन टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी डाक्टर आरटी-पीसीआर कराने की सलाह देते हैं।

ट्रू नेट टेस्ट: नतीजे आने में 3 घंटे का समय लगता है
कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच के लिए ट्रू नेट मशीन के द्वारा न्यूक्लिक एम्प्लीफाइड टेस्ट किया जाता है। अभी इस मशीन से टीबी और एचआईवी संक्रमण की जांच की जाती है, लेकिन अब कोरोना का स्क्रीन टेस्ट किया जा रहा है। इस जांच तकनीक भी गले या नाक से स्वैब लिया जाता है। इसमें वायरस के न्यूक्लियिक मैटेरियल को ब्रेक कर डीएनए और आरएनए जांच की जाती है। इसके नतीजे आने में 3 घंटे का समय लगता है। हालांकि ट्रू नेट टेस्ट तकनीक जांच की सटीकता 60-70 फीसदी होती है और निगेटिव आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की सलाह दी जाती है।

एंटीबॉडी टेस्ट: परिणाम आने में 1 घंटे का समय लगता है
एंटीबॉडी टेस्ट सामान्यता पूर्व में हुए कोरोना संक्रमण की जांच के लिए किया जाता है। संक्रमित व्यक्ति को शरीर लगभग एक सप्ताह बाद लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाता है। 9वें दिन से 14वें दिन एंटीबॉडी बन जाती है। इस तकनीक में खून का सैंपल लेकर जांच किया जाता है, जिसके परिणाम आने में 1 घंटे का समय लगता है। इस जांच में कोरोना वायरस की मौजूदगा का पता नहीं चलता है। केवल एंटीबॉडी की उपस्थिति की जानकारी मिलती है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति कभी इंफेक्शन हो चुका है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications