OI Exclusive: क्या है Super El Nino? इसके कारण क्‍या भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी? एक्‍सपर्ट ने दिया जवाब

What is Super El Nino? अप्रैल में जब भीषण गर्मी पड़ती है, तब उत्‍तर भारत के कई राज्यों में अचानक आंधी-पानी भी आ जाता है और धीरे-धीरे ऐसा लग रहा है कि क्लाइमेट चेंज अपने भयावह रूप में हमारे मौसम को प्रभावित कर रहा है। वहीं गर्मी का मौसम आते ही चर्चा शुरू हो गई है कि इस साल Super El Nino बन सकता है।

लेकिन ये El Nino आखिर है क्या? और इसका हमारे दिन-प्रतिदिन के मौसम पर क्या असर पड़ सकता है? चलिए, एक्‍सपर्ट से आसान शब्दों में जानते हैं कि ये फेनोमिना क्या है और कैसे हमारे मौसम की कहानी बदल सकता है।"

What is Super El Nino

Super El Nino क्या है?

पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ सीमा जावेद ने oneindia से एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में बात करते हुए बताया, एल नीनो एक प्राकृतिक मौसम चक्र (Natural weather cycles) है। जब प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है, तब ये El Nino घटना होती है। आम तौर पर वायुमंडल की हवाएं गर्म पानी को दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया की तरफ धकेलती हैं और दक्षिण अमेरिका के पास ठंडा पानी ऊपर आता है। El Nino के समय ये हवाएं कमजोर हो जाती हैं और गर्म पानी पूरे प्रशांत महासागर में फैल जाता है।

What is Super El Nino

Super El Nino का क्‍या होता है असर?

विशेषज्ञ के अनुसार जब पानी गर्म होता है, तो उसके ऊपर हवा उठती है और बारिश ज्यादा होती है। इसी बीच भारतीय महासागर और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में हवा नीचे गिरती है, जिससे वहां बारिश कम और तापमान बढ़ जाता है। El Nino की वजह से दुनिया के कई हिस्सों में असामान्य मौसम देखने को मिल सकता है, जैसे तूफान, सूखा या अत्यधिक बारिश।

What is Super El Nino

Super El Nino का भारत पर क्‍या होगा असर?

भारत में El Nino के वर्षों में गर्मी ज्यादा और मानसून कमजोर रहने की संभावना बढ़ जाती है। हमारे मानसून को समुद्र और जमीन के तापमान के अंतर से ताकत मिलती है। El Nino के दौरान ये संतुलन बिगड़ जाता है। नतीजा उत्तर और मध्य भारत में गर्मी की लहरें ज्यादा और मानसून में बारिश कम होगी।

क्या भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी?

वैज्ञानिकों की नई रिपोर्ट के अनुसार, जून तक महासागर और वायुमंडल पूरी तरह से जुड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि इस साल एक "मजबूत एल नीनो" बन सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो दुनिया भर का मौसम प्रभावित हो सकता है। अटलांटिक में तूफान कम और पश्चिमी प्रशांत में टाइफून ज्यादा हो सकते हैं। इसके अलावा, भारत में गर्मी की लहरें और मानसून की कमी की संभावना भी बढ़ जाएगी।

क्‍या कहते हैं पर्यावरण विशेषज्ञ?

पर्यावरण विशेषज्ञ डाॅ सीमा जावेद ने बताया, "विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की 2025 की 'स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट' रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी का जलवायु संतुलन बिगड़ गया है। यह रिपोर्ट बताती है कि 2015-2025 सबसे गर्म 11 साल रहे हैं और 2025 दूसरा या तीसरा सबसे गर्म साल था। पृथ्वी का ऊर्जा असंतुलन 65 साल के रिकॉर्ड में सबसे अधिक है।"

डॉ सीमा जावेद ने बताया कि "इस वर्ष गर्मी ने बिना किसी खास चेतावनी के जल्दी दस्तक दे दी है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान मौसमी औसत से काफी ऊपर पहुंच गया है। कुछ स्थानों पर तापमान पहले ही हीटवेव की सीमा को छूने लगा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+