CNG के दामों में फिर इजाफा, 2 रुपए की हुई बढ़ोतरी, देखिए दिल्ली-NCR सहित कई शहरों की नई लिस्ट

नई दिल्ली, 15 मई: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों को सीएनजी ने भी बड़ा झटका दिया है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम शनिवार को एक बार फिर से बढ़ गए, जिसके बाद अब सीएनजी ग्राहकों को प्रति किलोग्राम के 2 रुपए ज्यादा देंगे होंगे। न्यूज एएनआई के मुताबिक बढ़े हुई कीमत रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगी। ऐसे में अब दिल्ली में सीएनजी की नई रेट 73.61 रुपए प्रति किलो हो गई है।

Recommended Video

    CNG Price Hike: Delhi-NCR में CNG हुई महंगी, जानें नए Price | वनइंडिया हिंदी
    CNG

    जानकारी के मुताबिक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 73.61 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। नई कीमत रविवार 15 मई से लागू होगी। वहीं बाकी जगह की बात करें तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 76.17 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।

    ऐसे ही मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 15 मई से एक किलो सीएनजी के लिए ग्राहकों को 80.84 रुपए देने होंगे, जबकि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 81.94 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं हरियाणा के शहर रेवाड़ी में 84.07 रुपए प्रति किलोग्राम की रेट से अब सीएनजी ग्राहकों को मिलेगी।

    ऐसे ही हरियाणा के शहर करनाल और कैथल में सीएनजी के दाम की बात करे तो यहां कीमत 82.27 रुपए तक पहुंच गई है, जबकि यूपी के कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में प्रति किलोग्राम सीएनजी के लिए 85.40 रुपए चुकाने होंगे। वहीं राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की रेट 83.88 रुपए हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+