अगर कंगना बनीं प्रधानमंत्री तो इस अभिनेत्री को बनाएंगी गृहमंत्री, जानिए क्यों?
मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस वक्त दो बातों के कारण सुर्खियों में हैं, पहली उनकी आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' और दूसरा उनका पत्रकारों को लेकर चल रहा विवाद, फिलहाल हर किसी को मुंह तोड़ जवाब देने वाली कंगना अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन के लिए सोनी के पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बेबाकी से अपने से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए, जिसके वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

'करीना कपूर को बनाऊंगी होम-मिनिस्टर'
वायरल हो रहे बहुत सारे वीडियो में एक वीडियो सबसे ज्यादा दिलचस्प है, जिसमें कपिल, कंगना से सवाल कर रहे हैं कि अगर वो बॉलीवुड की पीएम बनती हैं तो वो किसे-कौन सा मंत्रालय देंगी। जिस पर कंगना ने कहा कि मैं करीना कपूर को होम मिनिस्टर बना दूंगी क्योंकि वो अच्छे से इस पद को हैंडल कर सकती हैं।
कंगना ने करीना की दिलखोलकर तारीफ की
करीना की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा कि करीना इतने अच्छे से अपना घर, अपना बच्चा, अपना फैमिली, अपना पति और एक प्रोफेशेनल करियर में बैलेंस करके रखती हैं। इस सभी के बीच अपना खयाल रखना, मुझे नहीं लगता कि इससे अच्छा कोई होम मिनिस्टर हो सकता है, वो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

कंगना का वीडियो हो रहा है वायरल
इसके साथ ही कंगना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल, कंगना से कहते हैं कि कई लोग कहते हैं कि आप हिले हुए हो तो कंगना कहती हैं, मुझे अच्छा लगता है ऐसे जिनमें कुछ एक्साइटमेंट नहीं होती मुझे वो लोग अच्छे नहीं लगते। अब आप देखो आप पूरे हिले हुए हो इसलिए कई लोग आपको पसंद करते हैं, यही नहीं उन्होंने एकता कपूर को भी हिला हुआ कहा है।

कंगना ने बताया पत्रकार से झगड़े का कारण
कंगना रनौत हाल ही में एक पत्रकार से विवाद के चलते काफी चर्चाओं में हैं, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि पत्रकार पर वे यूं ही नहीं भड़की थीं। बल्कि वे पत्रकारों के उस समूह से तंग आ चुकी थी जो उनके द्वारा बॉलीवुड के बड़े लोगों के खिलाफ बोलने को पसंद नहीं करते, कंगना ने कहा कि ईमानदारी से मैंने नोट किया कि जब से मैंने बॉलीवुड के कुछ दिग्गजों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है चाहे वह ऋतिक रोशन हो्ं, करण जौहर या कोई और, मुंबई का एक मीडिया गैंग मेरे खिलाफ खड़ा हो गया है, मैं इन सबसे तंग आ गई हूं और इसी वजह से मैंने उस पत्रकार को काफी सुनाया था।

क्या है मामला
कंगना रनौत ने इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड एंड प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गिल्ड को कानूनी नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस के जरिए कंगना ने आरोप लगाया है कि गिल्ड गलत, अनैतिक, गैरकानूनी तरीके से पत्रकार जस्टिन राव का समर्थन कर रहा है जोकि गैर पेशेवर और गैर कानूनी तरह के काम में लिप्त हैं, दरअसल फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत की एक पत्रकार से बहस हो गई थी, जिसके बाद गिल्ड ने उनका बहिष्कार करने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि फिल्म 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
यह पढ़ें: 'ससुराल सिमर का' फेम 14 साल के चाइल्ड एक्टर शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत

क्या हुआ था
दरअसल एक इवेंट में एकता कपूर, कंगना रनौत और राजकुमार राव अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के एक रीमिक्स प्रमोशनल सॉन्ग को लॉन्च करने पहुंचे थे। जहां पर एक पत्रकार ने सवाल करने के लिए जैसे अपना नाम बताया, कंगना उस पर भड़क गईं और कहा कि तुम इतना घटिया सोच कैसे लेते हो, कितनी गंदी सोच है तुम्हारी, दरअसल पत्रकार ने अपना नाम जैसे बताया, कंगना को उसके द्वारा लिखी एक ऐसी खबर याद आ गई, जो फिल्म 'मणिकर्णिका' के दौरान कथित तौर कंगना के खिलाफ लिखी थी। कंगना ने कहा कि तुमने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर रिपोर्ट लिखी थी, जबकि तुमने 'मणिकर्णिका' से संबंधित एक इंटरव्यू के दौरान मेरी वैनिटी वैन में तीन घंटे बिताए थे और मेरे साथ लंच भी किया था। कंगना ने कहा कि तुमने तो मुझे पर्सनल मैसेज भी भेजे थे, बावजूद इसके तुमने मेरी और मेरी फिल्म 'मणिकर्णिका' के खिलाफ अनाप-शनाप बातें ट्वीट की।












Click it and Unblock the Notifications