'ससुराल सिमर का' फेम 14 साल के चाइल्ड एक्टर शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत

रायपुर। एक दुखद खबर टीवी जगत से है, 'ससुराल सिमर का' शो से लोकप्रिय हुए 14 साल के चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, यह हादसा तब हुआ जब गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर के बाहरी इलाके में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई , कार में शिवलेख के साथ उनके माता-पिता और एक तीसरा शख्स भी मौजूद था, जिसमें शिवलेख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

14 साल के चाइल्ड एक्टर की सड़क हादसे में मौत

14 साल के चाइल्ड एक्टर की सड़क हादसे में मौत

इस बारे में जानकारी देते हुए रायपुर के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने मीडिया को बताया कि ये दुर्घटना गुरुवार को दोपहर 3 बजे धारसिवा इलाके के पास हुई, कार-ट्रक की टक्कर के बाद शिवलेख की मौके पर ही मौत हो गई, उनकी मां लेखना, पिता शिवेंद्र सिंह और तीसरा शख्स नवीन सिंह घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवलेख की मां की हालत नाजुक

शिवलेख की मां की हालत नाजुक

पुलिस ने कहा कि शिवलेख की मां की हालत नाजुक बनी हुई है, पुलिस ने बताया ये सभी लोग बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे, बिलासपुर में शिवलेख सिंह ने मीडिया को एक छोटा सा इंटरव्यू भी दिया था।

शोक में डूबा टीवी जगत

शोक में डूबा टीवी जगत

आपको बता दें कि मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी शिवलेख अपने माता-पिता पिछले 10 सालों से मुंबई में रह रहे थे, शिवलेख ने कई हिंदी टीवी सीरियल्स में काम किया था, इनमें संकटमोचन हनुमान, बालवीर और ससुराल सिमर का शामिल हैं, शिवलेख रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहे थे और वो टीवी जगत के चर्चित चेहरों में से एक थे, उनके जाने से पूरा टीवी जगह शोक में डूब गया है, कई सितारों ने उनकी मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है और ऊपर वाले से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+