आईसीएमआर का बड़ा फैसला, कोरोना की होम-बेस्ड टेस्ट किट को दी मंजूरी

नई दिल्ली, मई 19: कोरोना महामारी के बीच देश में लोगों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए आईसीएमआर ने बड़ा फैसला लिया है। आईसीएमआर ने कोविड-19 के टेस्ट के लिए घर-आधारित परीक्षण किट को मंजूरी दी है। यह एक होम रैपिड एंटीजन टेस्टिंग (आरएटी) किट है। ये किट केवल सिम्टोमेटिक रोगियों की टेस्टिंग के लिए है। इसके अलावा लैब से कोरोना संक्रमित घोषित किए गए शख्स से संपर्क में आए लोग भी इस किट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ICMR issues advisory for COVID19 home testing using Rapid Antigen Tests (RATs)

आईसीएमआर की ओर से इसे लेकर जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि, इस किट का इस्तेमाल वही करें जिनमें कोरोना के लक्षण हैं या फिर वह ऐसे किसी शख्स के संपर्क में आए हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसमें कहा गया है कि इस टेस्ट में जो पॉजिटिव पाए जाएं, उन्हें सच में संक्रमित मान लिया जाए। उन्हें दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

आईसीएमआर ने कहा कि आरएटी किट में जो भी सिम्टोमैटिक लोग निगेटिव पाए जाएं, उनकी आरटी-पीसीआर जांच अवश्य कराई जाना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि वायरल लोड कम होने पर रैट में कुछ पॉजिटव टेस्ट को नहीं पकड़ पाने की आशंका रहती है। इसके अलावा सलाह दी गई है कि,अगर किसी को कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन वह इस टेस्ट किट से टेस्ट करने के बाद भी नेगेटिव आया है तो वह आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूर करवाए।

Mylab Discovery Solutions Ltd द्वारा बनाई गई इस किट का नाम CoviSelfTM (PathoCatch) COVID-19 OTC Antigen LF है। यह परीक्षण किट तुरंत बाजार में उपलब्ध नहीं होगी और व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कुछ समय लगेगा। कंपनी ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया। किसी लोग कैसे इस किट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आईसीएमआर ने अपनी एडवाइजरी में यह भी बताया है कि होम टेस्टिंग के लिए आपको कौन सा किट इस्तेमाल करना है। आईसीएमआर ने बताया कि फिलहाल माइ लैब डिस्कवरी सॉल्यूशन की ओर से तैयार की गई CoviSelfTM का इस्तेमाल कर सकते हैं। होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के जरिये पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी।

जानें भारत में कब खत्‍म होगी कोरोना की दूसरी लहर और कब है तीसरी लहर आने का खतरा, सरकारी पैनल ने किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+