ICG Gujarat में एक्टिव, पाकिस्तानी नाव पर 300 करोड़ का 40 किलो नारकोटिक्स और हथियार जब्त
आतंक निरोधक टीम (ATS) ने गुजरात में मिले खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तट रक्षक (ICG) ने 300 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त किया है।

गुजरात में भारतीय तट रक्षक (ICG Gujarat) दल के जवानों ने पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है। लगभग 300 करोड़ रुपये का 40 किलो नारकोटिक्स समेत हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। भारतीय जल सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव पर चालक दल के 10 लोग सवार थे। विशेष खुफिया इनपुट पर 25/26 दिसंबर की रात के दौरान ऑपरेशन चलाया गया था।
ICG ने सीमा पर तैनात किया जहाज
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, ICG Gujarat में काफी एक्टिव है और इसी सक्रियता के कारण कामयाबी मिली है। ICG ने अपने जहाज- ICGS अरिंजय को पाकिस्तान के साथ लगी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास तैनात किया है।
ओखा में होगी विस्तृत जांच
आईसीजी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, टीम ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को रोका। 300 करोड़ रुपये के लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ और हथियार, गोला-बारूद बरामद किया। चालक दल के 10 लोगों के साथ नाव को पकड़ा गया है। आगे की जांच के लिए जब्त सामग्री और पकड़े गए लोगों को ओखा लाया जा रहा है।
Recommended Video

रक्षा अधिकारियों ने क्या बयान दिया ?
डिफेंस ऑफिशियल्स ने एक बयान में कहा कि जो पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई है, उस पर सुरक्षा एजेंसियों ने चालक दल के पास से छह पिस्तौल और 120 राउंड गोलियां बरामद किए हैं। पाकिस्तानी नाव कहां से आई ? इस सवाल पर रक्षा अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच में पता लगा है कि नाव का सफर कराची के पास कहीं से शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications