रिटायरमेंट से पहले निकला CBI चीफ का दर्द, कहा मैंने कोई अच्छा काम नहीं किया
नयी दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक रंजीत सिन्हा आज रिटायर हो रहे हैं। दो साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद रंजीत सिन्हा अपने पद से आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। रिटायर्मेंट से पहले रंजीत सिन्हा ने सोमवार को व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मैंने कोई अच्छा काम नहीं किया। सिन्हा व्यंग्य कर रहे थे या फिर अपने दर्द को बयां कर रहे थे ये तो वहीं जाने, लेकिन ये बात तो सब जानते है कि सिन्हा का दो साल का कार्यकाल काफी उथल-पुथल से भरा रहा।

सीबीआई में उनके कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि मैं कुछ कहने वाला नहीं हूं, क्योंकि मैंने कोई अच्छा काम नहीं किया। अब आप जो चाहें लिख सकते हैं। उन्होंने मीडिया पर भी इशारों-इशारों में कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझ पर बहुत कीचड़ उछाला गया।
अब जब मैं रिटायर हो रहा हूं तो आपको जो लिखना हो लिख दीजिए। गौरतलब है कि रंजीत सिन्हा को कोयला घाटाले और टूजी घोटाले में जांच को लेकर उच्चतम न्यायालय की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications