CM चेहरा नहीं मैं.. लेकिन पार्टी जो कहेगी वो करूंगा: राजनाथ सिंह
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों में अगर मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिलती है तो निश्चित तौर पर मैं उसे बखूबी निभाऊंगा क्योंकि पार्टी की मंशा ही मेरी मंशा है, ये कहना है होममिनिस्टर राजनाथ सिंह का, जिन्होंने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कही।
आपको बता दें कि इन दिनों ये खबर सुर्खियां बनी हुई हैं कि राजनाथ सिंह को बीजेपी राज्य में चुनाव प्रचारक की जिम्मेदारी दे सकती है और वो ही बीजेपी के सीएम उम्मीदवार होंगे, जिसके बाद राजनाथ सिंह का ये बयान आया है।
हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लड़ा जाएगा। राज्य में पार्टी के पास कई चेहरे हैं। पार्टी अगर मुझे उप्र की जिम्मेदारी सौंपेगी, तो मैं उसे निभाने को तैयार हूं लेकिन मैं बीजेपी का सीएम चेहरा नहीं हूं।
सूत्रों की माने तो बीजेपी राजनाथ सिंह को प्रचार समिति की कमान पूरी तरह सौंप सकती है। राजनाथ की बेदाग छवि और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ऐसा कर सकती है। उम्मीद जतायी जा रही है कि इलाहाबाद में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर मोहर लग जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications