पार्क घूमकर परिवार के साथ घर लौट रहा था बच्चा, रास्ते में हो गई अनहोनी

हैदराबाद। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के परिसर में एक बैटरी चालित वाहन की चपेट में आने से दो वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर की है जब लड़का अपने परिवार के सदस्यों के साथ चिड़ियाघर घूमने गया था। पुलिस ने बताया कि बुधवार को आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hyderabad: Two-year-old Boy Killed After Being Hit by Battery-operated Vehicle premises Nehru Zoological Park

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़का अपने परिवार के साथ पार्क घूमने गया था। पार्क घूमकर वापस आ ही रहा था कि रास्ते में बैटरी वाले रिक्शे की चपेट में आ गया। इसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने बच्चे को अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया बैटरी रिक्शे की स्पीड काफी ज्यादा थी जिसकी वजह से चालक उसे समय रहते कंट्रोल नहीं कर पाया और रोड किनारे चल रहे बच्चे को अपनी चपेट में लिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर से दो साल के बच्चे की मौत के बाद पीड़ित परिवार के घर मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस ज्वॉइन करने की कगार पर पहुंची युवती को सिरफिरे युवक ने मारा, संबंधों के लिए दवाब बना रहा था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+