पुलिस बनने से ठीक पहले यूपी की बेटी हुई प्रेमी की खूनी हवस की शिकार

यूपी पुलिस ज्वॉइन करने की कगार पर पहुंची युवती को सिरफिरे युवक ने मारा, संबंधों के लिए दवाब बना रहा था

uttar pradesh News, उन्नाव। एक तरफा प्यार और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे एक युवक मंशा जब पूरी नहीं हुईं तो उसने होनहार युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। युवती कांस्टेबल की लिखित व मेडिकल परीक्षा पास कर चुकी थी। उसके माता-पिता का ख्वाब पूरा होने वाला था। मगर, गांव के ही युवक ने उसे जीने नहीं दिया।

Unnao : boy murdered girl, she was preparing to join the UP police

घटना यूपी में उन्नाव के मौरावा थाना क्षेत्र के गांव अकोहरी की है। यहां रहने वाली गोल्डी (नाम काल्पनिक) उत्तर प्रदेश पुलिस में जाने की तैयारी कर रही थी। उसने परीक्षा भी पास कर ली थीं। गांव में उसके ही कॉलेज में साथ पढ़ चुका सतीश कुमार उर्फ मुलायम पुत्र कृष्ण पाल, निवासी सेवक खेड़ा, मजरा अकोहरी थाना मौरावां गोल्डी पर दवाब बना रहा था। सतीश चाहता था कि वह युवती उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसलिए उसने बहुत कोशिशें कीं, मगर असफल रहा। उसे यह भी संदेह था कि गोल्डी किसी से और से प्यार करती है। इसी लिए उसने गोल्डी को मार डाला।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सतीश गोल्डी को मारने के बाद गुजरात भाग जाना चाहता था। लेकिन, इसके पहले ही मौरावां थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसके पास आला कत्ल भी बरामद किया गया है। वहीं, गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया है।

Unnao : boy murdered girl, she was preparing to join the UP police

पुलिस अधीक्षक ने ​​कहा- होनहार बिटिया
पुलिस अधीक्षक ने ​​मृतका को होनहार बिटिया भी कहा। अधीक्षक के अनुसार, बिटिया के परिवारी जनों को उसी युवक (सतीश) पर संहेद था। अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना में सुभाष नाम के व्यक्ति के भी शामिल होने की आशंका व्यक्त की गई थी। मगर हत्यारा सतीश ही निकला। उसके पास से प्लास्टिक की रस्सी, खून में सनी जर्सी, जूते, इनर (गर्म) नीले रंग की, लोवर नीले रंग का, शर्ट चेकदार, सफेद बनियान भी बरामद किए गए हैं।

Unnao : boy murdered girl, she was preparing to join the UP police

पुलिसकर्मियों की टीम
इस केस को सुलझाने पर सिपाहियों को 10000 रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा थाना मौरावां, उ.नि. कृष्णा नन्द पाण्डेय, उ.नि. बनावारी लाल, उ.नि. अचल कुमार रावत, उ.नि. सर्वदेव मिश्रा, हे.का. रणजीत सिंह, हे.का. देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना मौरावां, का. गुफरान बेग थाना मौरावां शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+