Hyderabad Metro Phase 2: शमशाबाद एयरपोर्ट लिंक प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, सॉइल टेस्टिंग पर आई गुड न्यूज
Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। प्रोजेक्ट अब अपने दूसरे चरण में तेजी से आगे बढ़ रही है। हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (HMRL) ने शमशाबाद एयरपोर्ट लिंक कॉरिडोर पर निर्माण से पहले की गतिविधियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी की सुबह से राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) को जोड़ने वाले हिस्से में कई नए स्थानों पर सॉइल टेस्टिंग (मिट्टी परीक्षण) और पिलर मार्किंग का काम शुरू किया जाएगा।
यह एयरपोर्ट लिंक प्रस्तावित 60 किलोमीटर लंबे मेट्रो विस्तार रूट का अहम हिस्सा है। इंजीनियरिंग टीमें खास तौर पर चंद्रयानगुट्टा से एयरपोर्ट के बीच के हिस्से में तैनात रहेंगी। सॉइल टेस्टिंग के जरिए जमीन की मजबूती, संरचना और पिलर निर्माण के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, इसका आकलन किया जाएगा। इससे आगे का निर्माण कार्य सुरक्षित और मानकों के अनुरूप हो सके।

Hyderabad Metro Phase 2: बजट आवंटन के बाद पकड़ी रफ्तार
- हाल ही में तेलंगाना सरकार द्वारा मेट्रो विस्तार के लिए बजट में विशेष फंड आवंटित किया गया था। अब उसका असर जमीन पर नजर आने लगा है।
- फेज-2 के तहत Old City को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना भी शामिल है। इसके लिए नए सर्वेक्षण और प्रारंभिक तकनीकी अध्ययन कल से शुरू होने की संभावना है।
- इससे पुराने शहर के लाखों निवासियों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
Hyderabad Metro News: रोड ट्रैफिक का दबाव होगा कम
हालांकि, मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, लेकिन एयरपोर्ट रोड और एलबी नगर की ओर जाने वाले कुछ मार्गों पर बैरिकेडिंग की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। प्रशासन ने यात्रियों और रोजाना आने-जाने वालों को सलाह दी है कि वे यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
Hyderabad Metro से होगी एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी
- एयरपोर्ट मेट्रो लिंक के शुरू होने से शहर के दक्षिणी और पुराने हिस्सों को सीधा हवाई अड्डे से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।
- हैदराबाद मेट्रो फेज-2 का यह कदम शहर की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications