Humayun Kabir ने भारी विरोध के बीच रखी बाबरी मस्जिद की नींव, कहा-कोई भी ताकत रोक नहीं सकती

Humayun Kabir: मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को अलग नजारा देखने को मिला। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली नई मस्जिद की नींव रखी। यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंच पर मौलवियों के साथ फीता काट कर निर्माण के शुरुआत की औपचारिकता पूरी की।

बेलडांगा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा की कड़ी तैयारी के बीच लाखों की भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। लोग दूर-दूर से अपने सिर, ट्रैक्टर, रिक्शा या वैन में ईंटें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता भी शामिल हुए और विशाल स्टेज पर आयोजित इस आयोजन में 2 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

Humayun Kabir

नारे-ए-तकबीर के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

नींव स्थापना के दौरान श्रोता नारे-ए-तकबीर और "अल्लाहु अकबर" के नारे लगाते रहे। कार्यक्रम स्थल पर बेलडांगा और आसपास के जिलों से आए लोग अपनी-अपनी ईंटें लेकर पहुंचे। कुछ लोग ईंटें सिर पर उठाए, तो कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा या वैन में लाकर मंच तक ले गए। अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब 2 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बेलडांगा और आसपास के इलाकों में सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय सशस्त्र बलों की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के लगभग 3 हजार जवान तैनात किए गए थे। इलाके में हाई अलर्ट की स्थिति जारी रही ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

हुमायूं कबीर का बयान

हुमायूं कबीर ने कहा कि मस्जिद निर्माण को रोकने की कई साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। उन्होंने यह भी कहा कि वे कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मस्जिद की नींव रखेंगे। हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को घोषणा की थी कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर यह नींव रखेंगे। टीएमसी ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार

कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी। इस आदेश के बाद ही हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में मस्जिद की नींव रखी।

बड़े पैमाने पर तैयारियां

शिलान्यास कार्यक्रम के लिए 25 बीघा जमीन पर आयोजन किया गया। सऊदी अरब से धार्मिक नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए 60 हजार से ज्यादा बिरयानी पैकेट भी तैयार किए गए थे। 2 हजार से अधिक वॉलंटियर्स ने व्यवस्थाओं को संभाला।

इस कार्यक्रम ने स्थानीय और राज्य स्तर पर ध्यान खींचा और इसे लेकर आसपास के जिलों में भी उत्साह और सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए।

ये भी पढ़ें: SIR Deadline: बंगाल, UP समेत 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तारीख 7 दिन बढ़ाई गई, नया टाइमटेबल जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+