भूख और गांववालों की बहादुरी की वजह से पकड़ में आया कासिम
उधमपुर। गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी आतंकी उस्मान खान उर्फ कासिम का जिंदा पकड़ा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। दरअसल जिन लोगों को उसने बंधक बनाया था उन्हीं लोगों ने उसे मूर्ख बनाकर उसे पुलिस के हवाले कर डाला।
खाना खाने के लिए रुका था कासिम
बुधवार को बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाली आतंकियों की टीम में कासिम एक अहम हिस्सा था। वह मुठभेड़ के बीच ही भाग निकला था। गांव वालों के मुताबिक जैसे ही कासिम जमीन पर अपना खाना खाने के लिए बैठा, उस पर हमला कर दिया गया।
जिन तीन लोगों का कासिम ने अपहरण किया था उन्हें लेकर वह अपने साथ जाने लगा। एक गांव वाले राकेश कुमार ने बताया कासिम ने उनसे कहा कि उसे रास्ता नहीं मालूम है और वह उनके साथ एक सुरक्षित इलाके में जाना चाहता है जहां कोई भी उसे देख न सके।
पढ़ें-गुरदासपुर और उधमपुर के आतंकी हमले का मॉड्यूल एक
धमकी से भी नहीं डरे गांववाले
उस जगह की ओर बढ़ते हुए ही कासिम ने एक बंधक से कहा कि उसे भूख लगी है। जैसे ही वह खाना खाने के लिए रुका इन तीनों ने उस पर हमला कर दिया। इस बीच सुरक्षाबल भी करीब आते नजर आए। कासिम ने बंधकों को डराया धमकाया। जो बंदूक कासिम के हाथ में थी, एक बंधक ने उसे छीन लिया।
इसके बाद उसने बंधकों से कहा कि वह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा, बस वह उसकी वहां से बच निकलने में मदद कर दें। लेकिन तभी सुरक्षा बल वहां पर आ गए और उन्होंने कासिम को अपने कब्जे में ले लिया।













Click it and Unblock the Notifications