बेंगलुरु में कितने कोरोना मरीज इलाज के बाद भी नहीं छोड़ रहे अस्पताल, सीएम येदियुरप्पा ने बताया

बेंगलुरु, 11 मई: कर्नाटक सरकार को कोविड मरीजों के सही समय पर अस्पताल में इलाज में एक बड़ी मुश्किल ये आ रही है कि कई मरीज जो कोविड से काफी हद तक ठीक भी हो चुके हैं, वह घर जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को ऐसे लोगों से दरख्वास्त की है कि वह अपने घर जाएं और गंभीर मरीजों को जल्द इलाज का मौका दें। उन्होंने ऐसे लोगों से बार-बार अपील की है कि जिन्हें डॉक्टरों ने डिस्चार्ज करने को कह दिया है, उन्हें अस्पताल का बेड नहीं पकड़े रहना चाहिए।

Covid patients in Bengaluru are not leaving hospital even after treatment, CM Yeddyurappa told

बेवजह अस्पताल ना पड़े रहें- येदियुरप्पा
कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने गैर-जरूरी तौर पर अस्पताल में पड़े कोविड मरीजों से कहा है उन्हें अब घर जाना चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में इलाज का अवसर मिल पाए। उन्होंने बताया कि '332 मरीजों के 30 दिनों तक अस्पताल में पड़े रहने की क्या जरूरत है। उन्हें बेड छोड़ देना चाहिए। अस्पताल में 503 मरीज 20 दिनों से पड़े हैं। इस तरह से जो लोग बेवजह अस्पताल में हैं उन्हें घर जाना चाहिए।' मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के कोविड वॉर रूम का दौरा करने के बाद संवाददताओं के सामने ये बात कही है। कोविड वॉर रूम से कोविड मरीजों के बारे में, अस्पतालों में बेड की स्थिति के बारे में, ऑक्सीजन की उपलब्धता और जरूरी दवाइयों के बारे में आंकड़े मिलते हैं।

'डॉक्टर डिस्चार्ज करना चाह रहे हैं, लेकिन लोग जाना नहीं चाहते'
मुख्यमंत्री का कहना है कि कोविड वॉर रूप से मिली जानकारी के मुताबिक जो कोविड मरीज घर जाकर भी इलाज ले सकते हैं, वह अस्पताल में रहकर गंभीर मरीजों को जरूरी इलाज से रोक रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 503 लोगों को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज करने की सलाह दे रखी है, लेकिन वह घर नहीं जा रहे। सीएम ने वॉर रूम मैनेजमेंट मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे रीयल टाइम पर हर तरह की सही जानकारी मिलती है। मसलन, कितने लोग एडमिट हैं, वो कब से यहां हैं, अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए कितने बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा है कि 'हम इस वॉर रूम को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से संचालित कर रहे हैं, जो शायद देश में और कहीं भी नहीं देखने के मिल रही है। '

पीएम मोदी दे रहे हैं कर्नाटक को प्राथमिकता- येदियुरप्पा
उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली से उन्हें हर तरह के सहयोग का भरोसा मिला है। वो बोले, 'जैसा कि आपको पता है कि आज हमें जमशेदपुर से 120 टन ऑक्सीजन मिली है। इस तरह से वो (केंद्र) हमें वो दे रहे हैं, जिसकी हमें आवश्यकता है। मैं पूरी तरह से संतुष्ट हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक को प्राथमिकता दे रहे हैं।' येदियुरप्पा का ये वॉर रूम दौरा भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के उन आरोपों के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने वहां के एक निजी अस्पताल में बेड घोटाले का आरोप लगाया था। आरोपों के मुताबिक जरूरतमंदों को 50 हजार से एक लाख रुपये तक लेकर बिस्तर दिए गए थे। इस मामले में कुछ लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में अभी भी करीब पौने 6 लाख ऐक्टिव केस हैं और बेंगलुरु की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+