जानें क्या है आधार वर्चुअल ID, कैसे करें इसे जनरेट, पूरा तरीका विस्तार से
नई दिल्ली। आधार कार्ड की और अधिक सुरक्षित बनाने और आधार डेटा चोरी होने की आशंका को खत्म करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण यानी UIDAI ने आधार वर्चुअल आईडी तैयार किया है। इस वर्चुअल आईडी के आने के बाद अब आप मोबाइल से लेकर बैंकिंग सेवा में जहां भी आधार नबंर अनिवार्य हैं वहां अपना आधार वर्चुअल आईडी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने आधार की जगह वर्चुअल आईडी के इस्तेमाल को मान्यता दे दी है। अब ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर ये आधार वर्चुअल आईडी हैं क्या और इसे आप कैसे जेनरेट कर सकते हैं।

क्या है आधार वर्चुअल आईडी
आधार वर्चुअल आईडी एक 16 अंकों का नबंर है जिसे आप आधार के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है। यूआईडीएआई ने लोगों को आधार के बजाए अपने वर्चुअल आईडी को इस्तेमाल की छूट दी है। इस छूट के बाद आरबीआई ने सभी बैंकों को अपने सिस्टम में बदलाव करने का आदेश दिया है। कोई भी आधार कार्ड होल्डर इसे आसानी से बना सकता है। सबसे खास बात है कि वर्चुअल आईडी को आधार कार्ड धारक कई बार बदल सकते हैं। इसके लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। वर्तमान नियम के मुताबिक आप अपने वर्चुअल आईडी को एक दिन के बाद री-जनरेट कर सकते हैं।

कहां होता है इस्तेमाल?
आधार कार्ड डेटा को सुरक्षित रखने के मकसद से आधार वर्चुअल आईडी तैयार की गई। इसे आप सभी बैंक, बीमा कंपनी, एनपीसीआई, पीपीआई, एनबीएफसी, टेलिकॉम ऑपरेटर जैसी जगहों पर जहां आधार कार्ड नबंर देना जरूरी होता है उन जगहों पर आधार नंबर के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्चुअल आईडी की वजह से आधार नबंर की गोपनीयता बनी रहेगी।

कैसे बनाएं वर्चुअल आईडी
आधार वर्चुअल आईडी को जेनरेट करना बेहद आसान है। आप घर बैठे इसे जेनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर वर्चुअल आईडी (VID) जेनरेटर सेक्शन में जाना होगा। वहां आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर को दर्ज करना है। फिर पेज पर दिए कैप्चा को भर ना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस ओटीपी को भरने के बाद दो विकल्प मिलेंगे। जिसमें से एक में आप अपना नया वर्चुअल आईडी जनरेट कर सकते हैं और दूसरे विकल्प में आप पुराने वर्चुअल आईडी को रिकवर कर सकते हैं। अगर आपको नया आईडी बनाना है तो आप VID पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा, जिसमें आपका वर्चुअल आईडी और रजिस्ट्रेशन करने की तारीख दर्ज होगी। इस तरह आप इस वर्चुअल आईडी को कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications