ऑनर किलिंग: 'गंदा चरित्र' बताकर माता-पिता ने अपनी 15 साल की बेटी की कर दी हत्या
जयपुर। राजस्थान में जयपुर के पास शनिवार को ऑनर किलिंग का हैरान करने वा मामला सामने आया है, जहां माता पिता ने अपने 15 साल की बेटी की हत्या कर दी। जयपुर जिले के शंकरपुरा गांव की इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। लड़की के माता-पिता ने झूठ बोला कि परीक्षा में खराब मार्क्स आने की वजह से जब उसे डांटा तो उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर दी।

हालांकि, ऑनर किलिंग के मामले में फागी पुलिस ने आरोपी माता-पिता को किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारा 42 साल का पिता गोपाल पुरी गोस्वामी और उसकी 40 वर्षीय पत्नी परमा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोस्वामी ने अपने आप को राजस्थान हाईकोर्ट में वकील बताया है।
पुलिस ने इसे एक ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए कहा कि लड़की एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी और गांव वाले उसके माता पिता को उनकी बेटी के बारे में बार-बार 'गंदा चरित्र' कहकर टॉर्चर करते थे। पुलिस ने कहा कि लड़का भी उसी जाति का था, लेकिन लड़की के माता-पिता ने परेशान होकर 10वीं में पढ़ रही अपनी बेटी की हत्या कर दी।
लड़की के माता-पिता ने पहले पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी ने आत्महत्या कर दी, लेकिन बाद उन दोनों ने पूछताछ में कुबूल कर लिया कि उन्होंने ही अपनी बेटी की हत्या की है।
पुलिस के अनुसार, लड़की के माता-पिता ने पहले तो किटनाशक दवा सुंघाकर उसे बेहोश किया और बाद में गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। यहां तक कि इस घटना को बदलने के लिए केरोसिन डालकर उन दोनों ने उसे जला भी दिया, ताकि सभी को यह सुसाइड बता सके।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना ऑनर किलिंग में सामने आया आईएसआई कनेक्शन, हरेन पांड्या मर्डर से जुड़े तार












Click it and Unblock the Notifications