Hindu Woman Killing : सिंध मे बेरहमी से हत्या, भारत का सख्त संदेश- अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करे पाक

पाकिस्तान के सिंध में हिंदू महिला दया भील की बेरहमी से हत्या के बाद से आक्रोश है। भारत के विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए।

Hindu Woman Killing

Hindu Woman Killing से आक्रोशित भारत ने सख्त संदेश दिया है। सिंध प्रांत में हिंदू महिला की नृशंस हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने को कहा है। अल्पसंख्यकों की रक्षा करने का आह्वान करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, हमने इसके बारे में रिपोर्ट देखी है, लेकिन हमारे पास मामले पर विशेष विवरण नहीं है। हालांकि, भारत ने दोहराया है कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, अल्पसंख्यकों की भी रक्षा और भलाई, पाकिस्तान की जिम्मेदारी है। बता दें कि पाकिस्तान के सिंध में हिंदू महिला दया भील की बेरहमी से हत्या के बाद से आक्रोश है।

सिंध प्रांत के थारपारकर में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सीनेटर कृष्णा कुमारी अपने गांव पहुंचीं और हिंदू महिला की निर्मम हत्या की खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया, "दया भील, 40 वर्षीय विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव बहुत बुरी हालत में पाया गया। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। दरिंदगी की तमाम हदें पार करते हुए मृतका के पूरे सिर से मांस निकाल दिया था। सिंझोरो और शाहपुरचकर पुलिस टीमों ने उसके गांव का दौरा भी किया।

एक गैर-लाभकारी समाचार संगठन- द राइज़ न्यूज़ ने ट्वीट किया, दया भील की नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले को मीडिया में उजागर नहीं किया जाएगा इस्लामाबाद में राजनेता या सिंध सरकार भी इस संबंध में बयान जारी नहीं करेगी। क्या पुलिस अपराधियों को पकड़ेगी ? संस्था ने सवाल किया- क्या हिंदुओं को उनकी मातृभूमि सिंध में समान नागरिक माना जाएगा ?"

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, टोरंटो स्थित थिंक टैंक के मुताबिक, हाल ही में ब्रिटेन सरकार ने इसी महीने अपने मुस्लिम मौलवी मियां अब्दुल हक पर जबरन धर्मांतरण और धार्मिक अल्पसंख्यकों की लड़कियों और महिलाओं की शादी के लिए प्रतिबंध लगाए थे।

इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट्स एंड सिक्योरिटी (IFFRAS) ने कहा कि इस नवीनतम प्रतिबंध ने एक बार फिर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की अनिश्चित स्थिति को उजागर किया है। डॉन समाचार पत्र ने लिखा, "विवादास्पद सिंधी पीर" के रूप में वर्णित मियां पर प्रतिबंध, प्रतिबंधों की एक नई लहर का हिस्सा था जो भ्रष्ट अभिनेताओं, मानवाधिकारों का हनन करने वालों और संघर्ष में यौन हिंसा के अपराधियों को लक्षित करता है।

IFFRAS के अनुसार, मियां अब्दुल हक 2008 और 2013 के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के विधायक थे। अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की लड़की रिंकल कुमारी के जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, मियां मिठू के नाम से मशहूर पीर ऊपरी सिंध में जबरन धर्मांतरण और नाबालिग हिंदू लड़कियों की शादी में कथित रूप से शामिल होने के लिए कुख्यात है।

यूके के प्रतिबंधों के प्रभावी अर्थ के बारे में IFFRAS की रिपोर्ट में कहा गया, नामित व्यक्ति यूके के नागरिकों या कंपनियों के साथ कोई व्यवसाय नहीं कर सकते हैं या आर्थिक गतिविधियों में भी शामिल नहीं हो सकते। इन्हें यूके में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान में महिलाओं, अल्पसंख्यकों, बच्चों और मीडियाकर्मियों के लिए गंभीर स्थिति है। देश में मानवाधिकारों की स्थिति गंभीर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में मानवाधिकारों ने नए निम्न स्तर को छू लिया है। सिंध में, जबरन धर्मांतरण और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले और भी बड़े पैमाने पर हो गए हैं। हमेशा दबाव में नाबालिग हिंदू, सिख और ईसाई लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन देश में एक आम घटना बन गई है।

इससे पहले नवंबर में वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस (WSC) ने लंदन में सिंध पर 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था। सिंध पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए WSC की चेयरपर्सन डॉ रुबीना शेख ने जोर देकर कहा कि सिंध "इतिहास में सबसे खराब दौर" देख रहा है।

Recommended Video

    India के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने European देशों को लगाई फटकार | वनइंडिया हिंदी | *News

    सम्मेलन के दौरान विश्व सिंधी कांग्रेस ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ "पारिस्थितिकी का मामला" दर्ज करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सहित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से आग्रह किया। विश्व सिंधी कांग्रेस ने 23 नवंबर को फेसबुक पर एक बयान में घोषणा की। "सिंध इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐलान में कहा गया, सिंधी को अपनी मातृभूमि के लिए आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए एक संयुक्त, व्यवस्थित और एकजुट संघर्ष करना होगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+