हिना खान का बिकिनी में अबतक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, लेकिन भड़के फैंस, कहा- 'मुसलमान के नाम पर धब्‍बा हो'

हिना खान का बिकिनी में अबतक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, लेकिन भड़के फैंस, कहा- 'मुसलमान के नाम पर धब्‍बा हो'

मुंबई: टीवी की सबसे फेमस एक्ट्रेस हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट और सेक्सी फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हिना खान हर दिन कोई न कोई तस्वीर जरूर पोस्ट करती हैं। इन दिनों हिना खान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर छुट्टियां मनाने मालदीव गई हुई हैं। बीच लवर हिना खान ने मालदीव से अपनी अभीतक की सबसे बोल्ड फोटो शेयर की है। हिना खान ने शुक्रवार (19 मार्च) की आधी रात व्हाइट रंग की बिकिनी में अपनी सेक्सी फोटो शेयर की। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर व्‍हाइट स्‍व‍िमसूट में तीन तस्वीरें शेयर की है। हिना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन दूसरी ओर हिना के फैन्स उनकी इस तस्वीरों को देखकर भड़क गए हैं।

व्हाइट बिकिनी में हिना का बोल्ड फोटोशूट

व्हाइट बिकिनी में हिना का बोल्ड फोटोशूट

हिना खान ने बिकिनी में अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, लविंग इट। हिना खान की ये तस्वीर मालदीव के कुरामाठी आइलैंड के ओशन बीच की है। हिना खान अपने पने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताने गई हुई हैं। हिना ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। दो तस्वीरों में वह खड़ी होकर पोज दे रही हैं तो वहीं तीसरी तस्वीर में हिना बैठ हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में हिना सनबॉथ लेते नजर आ रही हैं।

हिना का स्‍व‍िमसूट भी फैशन में

हिना का स्‍व‍िमसूट भी फैशन में

हिना खान की इन तस्वीरों पर 6 लाख 28 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। (खबर लिखे जाने तक) हिना खान की तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने कमेंट में उनकी स्‍व‍िमसूट की भी तारीफ की है। हिना खान ने स्‍व‍िमसूट (बिकिनी) में जो लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है, उसका डिजाइन हिना की फीमेल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। व्हाइट कलर की ये बिकिनी वन पीस में स्किन बेयरिंग कटआउट और प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन की है। इसमें लेसी मटीरियल का भी इस्तेमाल किया गया है। जो काफी डेलिकेट और टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहा है। हिना ने इस लुक के साथ न्यूड मेकअप और मेसी हेयर लुक रखा है।

बिकिनी में हिना को देख भड़के फैंस, कहा- मुसलमान के नाम पर धब्‍बा हो

बिकिनी में हिना को देख भड़के फैंस, कहा- मुसलमान के नाम पर धब्‍बा हो

एक ओर हिना खान की इन तस्वीरों पर जबरदस्त लाइक्स हैं तो वहीं दूसरी ओर हिना खान अपनी इन बोल्ड तस्वीरों लेकर जमकर ट्रोल हुई हैं। हिना खान की इन फोटोज को देख उनके फैंस भड़क गए हैं। हिना खान के एक फैन ने कमेंट किया है, '' कुछ तो शर्म करो...मुसलमान के नाम पर धब्‍बा हो। लानत है।'' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, ''मुस्‍ल‍िम के नाम पर कलंक हो। खुदा को मुंह भी दिखाना है।''

'ऐसा मत करो हिना...तुम मुस्लिम हो यार...'

'ऐसा मत करो हिना...तुम मुस्लिम हो यार...'

हिना की एक अन्य फैन ने लिखा है, 'ऊफ्फ हिना, प्लीज ऐसा मत करो...तुम मुस्‍ल‍िम हो यार।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'क्यों मुसलमानों का नाम खराब कर रही हो।'

हिना की एक अन्य फैन ने लिखा है, ''यह परेशान करने वाला है। इसमें कोई शक नहीं हिना कि मैं आपकी फैन हूं। मैंने हमेशा आपके कपड़ों की चॉइस को पसंद किया है। लेकिन ये देखकर अच्छा नहीं लगा। अच्छी बात है कि आपको प्रोजेक्‍ट्स मिल रहे हैं, आप शूटिंग कर रही हो पर हमारी संस्‍कृति को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।''

ये भी पढ़ें- मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता के साथ कराया kiss करते हुए हॉट फोटोशूट, कहा- ये PETA इंडिया का नया कैम्पेन है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+