रानू मंडल की 'सेल्फी वाली' घटना पर हिमेश रेशमिया से हुआ सवाल तो क्यों भड़क गए दिग्गज सिंगर

नई दिल्ली। 'इक प्यार का नगमा है...' गाने से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल एक गाने के वायरल होने की वजह से न केवल सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरीं, बल्कि अपनी आवाज की वजह से बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में बतौर प्लेबैक सिंगर पहला ब्रेक दिया। इस दौरान रानू मंडल के फिल्म में गाने के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए जो कि काफी वायरल हुए। लेकिन इस बीच एक घटनाक्रम हुआ जब बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया से रानू मंडल से जुड़ी एक घटना को लेकर सवाल किया गया, इस सवाल को सुनते ही हिमेश रेशमिया नाराज हो गए। यही नहीं उन्होंने रानू मंडल को लेकर किए गए सवाल पर जवाब तो दिया लेकिन उनका गुस्सा इसमें जरूर झलक आया।

रानू के सवाल पर हिमेश बोले- मैं उनका मैनेजर नहीं

रानू के सवाल पर हिमेश बोले- मैं उनका मैनेजर नहीं

पूरा मामला उस समय का है जब दिग्गज कंपोजर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी दौरान उनसे वहां मौजूद पत्रकारों ने रानू मंडल को लेकर सवाल किया, जिसे सुनते ही हिमेश रेशमिया थोड़े से नाराज हो गए। उन्होंने रानू मंडल को लेकर किए गए सवाल पर तुरंत जवाब दिया, 'ये सवाल आखिर आप मुझसे क्यों पूछ रही हैं। मैं उनका मैनेजर नहीं हूं।'

हिमेश ने क्या कहा- मुझसे आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं

हिमेश ने क्या कहा- मुझसे आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं

रानू मंडल के 'सेल्फी वाली' घटना को लेकर किए गए सवाल पर हिमेश रेशमिया ने कहा, 'मुझसे आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं, ये सवाल आपको रानू मंडल से पूछना चाहिए। उनसे ये जानना चाहिए कि आखिर सेल्फी वाली घटना क्यों हुई। मैंने उनको एक शो में देखा फिर मुझे अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाने का उन्हें मौका दिया। ये जो भी घटना हुई इसमें उनका क्या कहना है ये उनसे ही पूछना चाहिए। आखिर उनके ऐसा करने के पीछे क्या घटनाक्रम था, क्या कोई पुराना मामला था।' आगे उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

रानू मंडल को अपनी फिल्म में ब्रेक को लेकर क्या बोले हिमेश

रानू मंडल को अपनी फिल्म में ब्रेक को लेकर क्या बोले हिमेश

हिमेश रेशमिया ने आगे कहा कि मैंने अकेले रानू मंडल को ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में ब्रेक नहीं दिया। कई और स्टार्स को मौका दिया है। वहीं जब रानू मंडल को आगे भी मौका देने को लेकर सवाल किया गया तो हिमेश रेशमिया ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उनका गाना काफी बढ़िया है। उनकी आवाज बेहद अच्छी है। मैं दूसरे म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से बात करूंगा जिससे रानू मंडल को आगे भी गाने का मौका मिले।'

रानू मंडल से जुड़ी 'सेल्फी वाली' घटना क्या है जिस पर भड़के हिमेश

रानू मंडल से जुड़ी 'सेल्फी वाली' घटना क्या है जिस पर भड़के हिमेश

बता दें कि पिछले दिनों रानू मंडला का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें रानू मंडल शॉपिंग के लिए पहुंची थीं तभी उनकी एक महिला फैन उनके पास आकर उन्हें छूते हुए सेल्फी की गुजारिश की थी। इस महिला फैन के साथ एक बच्ची भी थी। जैसे ही महिला ने छूकर रानू मंडल से सेल्फी के लिए कहा तो रानू मंडल उस पर नाराज हो गईं। उन्होंने तुरंत ही इस फैन को सबके सामने छूकर उन्हें बुलाने पर सवाल उठाया। इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया और उनके एटीट्यूड पर निशाना भी साधा था।

इसे भी पढ़ें:- मेकअप की जिन तस्वीरों के लिए रानू मंडल को किया गया ट्रोल, वो निकली फर्जी, VIDEO में देखिए असलियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+