मेकअप की जिन तस्वीरों के लिए रानू मंडल को किया गया ट्रोल, वो निकली फर्जी, VIDEO में देखिए असलियत
नई दिल्ली। 'इक प्यार का नगमा है...' गाने से इंटरनेट सेंसेशन बन कर उभरी रानू मंडल किसी न किसी वजह से अकसर चर्चा में बनी ही रहती हैं। पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इस तस्वीर में उनका मेकअप बेहद अजीब लग रहा था। रानू मंडल की इस तस्वीर को देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए, यही नहीं उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। यूजर्स ने उनकी इस वायरल तस्वीर में उनके गंदे मेकअप की जमकर बुराई की। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस मेकअप वाली तस्वीर को लेकर रानू मंडल को ट्रोल किया गया, वो फर्जी है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब रानू मंडल का मेकअप करने वाली आर्टिस्ट ने उनकी असली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यही नहीं उन्होंने रानू मंडल के मेकअप का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर लिखा है, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

रानू मंडल के मेकअप की असली तस्वीर आई सामने
मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रानू मंडल के मेकअप के बाद की असली तस्वीर शेयर की, साथ ही वो फेक तस्वीर भी शेयर की है जिसको लेकर रानू मंडल को ट्रोल किया गया। रानू मंडल की असली तस्वीर के नीचे लिखा था- 'रियल मेकअप डन बाई संध्या', वहीं दूसरी तरफ रानू मंडल के मेकअप की 'फेक पिक्चर' शेयर की गई। इस तस्वीर के साथ मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने जबरदस्त पोस्ट भी लिखा है।
A post shared by sandhyasmakeover (@sandhyasmakeover) on
मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने बताया पूरा सच
संध्या ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जैसा कि आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं कि एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की है और दूसरी ओर वो फर्जी तस्वीर है जिसको एडिट करके तैयार किया गया। उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं, हमें भी हंसी आई, लेकिन दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर हंसना अच्छी बात नहीं है। हम वास्तव में आशा करते हैं कि आप सभी इस सच्चाई को समझेंगे और नकली तस्वीर और वास्तविक तस्वीर के बीच के अंतर का एहसास करेंगे। बस यही हम कहना चाहते हैं।'

'दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर हंसना अच्छी बात नहीं'
पूरा मामला उस समय सामने आया जब पिछले दिनों रानू मंडल कानपुर के एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक भी किया। इसी इवेंट के बाद रानू मंडल की भारी-भरकम मेकअप की एक फर्जी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ा। इस फर्जी तस्वीर की वजह से यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था और उनका मजाक बनाया था लेकिन अब रानू मंडल के उस फर्जी तस्वीर का पूरा सच सामने आ गया है। इसका खुलासा किया है उनका मेकओवर करने वाली मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने। उन्होंने न केवल फर्जी तस्वीर और मेकअप के बाद की असली तस्वीर शेयर की, साथ ही वीडियो भी शेयर करके रानू मंडल के मेकअप का पूरा सच सबके सामने बयां कर दिया।
इस तरह हुआ था रानू मंडल का मेकअप, VIDEO आया सामने
मेकअप आर्टिस्ट संध्या के शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा कि कैसे 'सिंगिंग सेंसेशन' रानू मंडल का मेकअप किया गया। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया है कि उनके मेकअप में काफी मेहनत की गई। हालांकि, उनकी फेक तस्वीर वायरल करने उन्हें कुछ यूजर्स ने ट्रोल किया। वीडियो में नजर आ रहा कि रानू मंडल पहले सैलून में पहुंचती हैं तो वहां उनका शानदार स्वागत किया जाता है। भव्य स्वागत के बाद रानू मंडल का मेकअप शुरू किया गया। करीब 1 मिनट 46 सेकेंड के वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई कैसे रानू मंडल का मेकअप पूरा हुआ। यही नहीं मेकअप के बाद वो कैसी लग रही थी ये भी नजर आ रहा।
इसे भी पढ़ें:- VIDEO: सेल्फी को लेकर फैन को फटकार लगाने के बाद अब रानू मंडल ने मीडिया को दिखाए तेवर
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications