हिमाचल प्रदेश: मिनी ट्रक के खाई में गिरने से दो की मौत, तीन बहनें घायल

सिरमौर जिला के शिलाई के नैनीधार में मंगलवार को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत के साथ चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बहनें और एक युवक शामिल है।

शिमला। सिरमौर जिला के शिलाई के नैनीधार में मंगलवार को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत के साथ चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बहनें और एक युवक शामिल है। ये हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ जिसमें शिलाई-नैनीधार सड़क पर बंगाल के निकट एक मिनी ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त ही दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश: मिनी ट्रक के खाई में गिरने से दो की मौत, तीन बहनें घायल

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे शिलाई-नैनीधार सड़क से गुजर रहा एक मिनी ट्रक बंगाल के निकट एक गहरी खाई में गिर गया। बता दें कि इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान रतन लाल (48) पुत्र नैन सिंह और रोशन लाल (25) पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही नैनीधार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस हादसे में घायल हुई तीनों बहनें स्कूल जा रही थी और रास्ते में लिफ्ट लेकर ट्रक में सवार हुई थी। तीनों लड़कियों की पहचान स्नेहा (12), निकिता (10) और आरुषि (08) के रूप में हई है जो तहसील रोहनाट की रहने वाली हैं।

इसके अलावा, घायल युवक अंकित (21) भी ट्रक में सवार था जिसके पिता का नाम जगत सिंह है। वहीं, सभी घायलों को शिलाई स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मृतकों और घायलों को प्रशासन की ओर से राहत राशि प्रदान की गई है। शिलाई के एसएचओ तुला राम ने हादसे की पुष्टि की है। रोजगार बोर्ड के चैयरमैन ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई के नैनीधार में हुए इस ट्रक हादसे में हुई मौत के लिये गहरा दुख जताया है।

ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई और पांवटा साहब अस्पताल के डॉक्टर से बात करके घायलों का इलाज सुगम तरीके से करवाने का आदेश दिया और कहा कि हर मुमकिन सहायता की जाएगी लेकिन घायलों का इलाज बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए। वहीं, शिलाई के एसडीएम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि तीन घायल छात्रों को पांवटा साहिब अस्पताल रैफर किया गया है। जबकि अंकित का इलाज शिलाई अस्पताल में ही चल रहा है। बता दें कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रूपए की फौरी सहायता भी प्रदान की गई है। ये भी पढ़ें: कर्णप्रयाग सीट से बसपा प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत, टला चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+