कर्णप्रयाग सीट से बसपा प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत, टला चुनाव
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग सीट से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव को टाल दिया है।
देहरादून। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग सीट से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुलदीप कर्णप्रसाग सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वो चमोली जिले के गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे, तभी चटवापीपल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

इस हादसे में कुलदीप कनवासी की मौत हो गई। इस घटना में दो और लोग घायल हो गए। थे। कुलदीप के साथ उनके साथ मौजूद शशांक नथवाल और मनीष कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के वक्त कुलदीप खुद कार चला रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। वहां उन्होंने खाई से कुलदीप की कार निकाली। पुलिस ने कुलदीप के मौत की पुष्टि की। बसपा प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव आयोग ने कर्णप्रयास सीट पर मतदान को टाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications