खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, गाड़ी में बेहोश पड़ा था शख्स, संजीवनी बनी Apple Watch, बच गई जान, थैंक्स CEO
एपल वाच के कई कारनामे सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक चर्चा लोगों की जान बचाने के लिए हो रही है। एपल वाच ने अबतक कई लोगों की जान बचा चुकी है। लोग इसकी खूबी से हैरान हैं।
एपल वाच के कई कारनामे सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक चर्चा लोगों की जान बचाने के लिए हो रही है। एपल वाच ने अबतक कई लोगों की जान बचा चुकी है। लोग इसकी खूबी से हैरान हैं। एक छोटी सी मशीन रूपी घड़ी लोगों के ऐसी संजीवनी बन सकती है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपनी जान बचाने के लिए एपल वाच को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आज इस वाच की वजह से मेरी जान बची है।

जान बचाने के लिए शुक्रिया
Apple Watch 8 Series को इस साल की शुरुआत में iPhone 14 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें नई स्मार्टवॉच क्रैश डिटेक्शन फीचर है, जिससे एक्सीडेंट होने से पहले लोगों को वॉर्न कर देता है। यह ऑटोमैटिक रूप से आपातकालीन सेवाओं को ट्रिगर करती है। एबीसी न्यूज के अनुसार, इंडियानापोलिस का एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए हाल ही में खरीदी गई ऐप्पल वॉच सीरीज़ 8 को क्रेडिट दे रहा है।

ऐसे काम किया वाच
नोलन एबिल की कार जो 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, एक टेलीफोन के खंभे से टकरा गई। जब वह होश में आने के लिए संघर्ष कर रहा था। एबिल ने ऐप्पल वॉच की हैप्टिक फीडबैक को महसूस किया।

मौके पर पहुंची टीम
एबिल ने एबीसी न्यूज को बताया कि मैं अपनी सीट पर ही था और होश में आने के लिए प्रयास कर रहा था। मुझे घड़ी पर हैप्टिक महसूस होता है। इसके बाद ईएमएस को कॉल चली जाती है। हैलो, क्या आप वहां हैं? जब उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया, तो वॉच ने आपातकालीन सेवाओं को सतर्क कर दिया, जो तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

सीइओ को कहा थैंक्स
अगर यह फीचर इसमें नहीं होता तो कौन जानता मैं कहां हूं, मुझे खोजने में कितना टाइम लगता। समय पर मुझे ढूंढ़ लिया और मेरी जान बच गई। चोटों से उबरने के बाद हाबिल ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से संपर्क किया और उनकी जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने एक ईमेल लिखा, जिसके जवाब में कुक ने कहा कि यही कारण है कि Apple ने क्रैश डिटेक्शन फीचर विकसित किया है।
यह भी पढ़ें- Apple के बिग बॉस टिम कुक की 2021 में बंपर कमाई, जानिए एपल के CEO को कितनी मिली सैलरी?












Click it and Unblock the Notifications