अडाणी ग्रुप को मिली तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की लीज के खिलाफ दाखिल केरल सरकार की याचिका खारिज
नई दिल्ली। केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए आडाणी ग्रुप को दिए गए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की लीज के खिलाफ दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया है। केरल सरकार ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अगस्त में याचिका दायर की थी। आपको बता दें कि अडाणी एंटरप्राइजेज को केंद्र सरकार ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की लीज दी थी।

इस लीज के अंतर्गत तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट का परिचालन, प्रबंधन और एयरपोर्ट से जुड़े विकास कार्यों को 50 साल तक अडाणी ग्रुप को देने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट उन छह एयरपोर्ट में से एक है जिनके प्रबंधन से लेकर परिचालन तक का सभी काम केंद्र सरकार ने अडाणी ग्रुप को सौंपे हैं। इसके अलावा जो 5 एयरपोर्ट हैं उनमें लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर और मंगलुरू शामिल हैं।
इन सारे एयरपोर्ट्स को 50 सालों के लिए लीज पर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रति घरेलू यात्री पर लगने वाले फीस के आधार पर तैयार किए गए पब्लिक-पार्टनरशिप ऑपरेशन मॉडल के तहत बोली लगवाया था। इस बोली में अडाणी ग्रुप ने सबसे ऊंची बोली लगाकर लीज को अपने नाम कर लिया था। इस बोली में GMR ग्रुप नीलामी में तीसरे नंबर पर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications