हैदराबाद: फेमस रेस्टोरेंट के लेडीज वॉशरूम में मिला स्पाई कैमरा, इस ट्रिक से की जा रही थी रिकॉर्डिंग
हैदराबाद,सितंबर 23; हैदराबाद में एक ड्राइव-इन रेस्तरां के एक कर्मचारी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल इस रेस्टोरेंट में महिलाओं के वॉशरूम में रिकॉर्डिंग मोड के साथ एक हिडन कैमरा फोन मिला है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पॉश जुबली हिल्स स्थित रेस्तरां की एक महिला ग्राहक ने वॉशरूम के एक ऊपरी शेल्फ में छुपा कैमरा मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन को कैमरा फोन सौंप दिया है।

कैमरा फोन रेस्तरां के एक कर्मचारी का था
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पाया कि कैमरा फोन रेस्तरां के एक कर्मचारी का था। पुलिस ने नलगोंडा जिले के मूल निवासी 17 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि जब वह वॉशरूम को साफ करने गया तो उसने फोन को वहां रखा दिया था और वहीं भूल गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 सी , 509 (किसी भी महिला की शील का अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फोन में मिली 4 घंटे की रिकॉर्डिंग
पुलिस द्वारा जब्त किए गए हिडन कैमरा फोन में चार घंटे की रिकॉर्डिंग पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रेस्टोरेंट जुबली हिल्स के रोड नंबर 10 पर स्थित है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि शिकायतकर्ता की उम्र 20 साल है, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ इस रेस्टोरेंट में आई थी। जब वह वॉशरूम में गई तो उसे वेंटिलेटर के पास एक संदिग्ध वस्तु दिखी। जब युवती ने उसे चैक किया तो पाया कि यह वीडियो कैमरा वाला फोन है। जिसके बाद युवती ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को सूचित किया और पुलिस को फोन किया।

ट्रेन के वॉशरूम में मिला था स्पाई कैमरा
इससे पहले मार्च में मुंबई से भगत की कोठी जाने वाली ट्रेन में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। ट्रेन के टॉयलेट में पावर बैंक की तरह दिखने वाला एक स्पाई कैमरा लगाया हुआ था और उससे जुड़ा तार डस्टबिन के अंदर छुपा रखा था। बताया जा रहा है कि वायुसेना का एक जवान जब टॉयलेट में गया तो उसे वहां पर कैमरे लगे होने का संदेह हुआ। इसके बाद जब उसने पावर बैंक को निकाला तो उसमें कैमरा था। जवान ने इस बात की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
-
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job?












Click it and Unblock the Notifications