नन्हें हाथी के शव को लेकर निकला हाथियों का झुंड, वीडियो देख भावुक हुए लोग

नई दिल्ली। कहते हैं कि जानवर बेजुबान जरूर होते हैं लेकिन उनमें इंसानों जैसी ही संवेदनाएं होती हैं। इसका एक नमूना एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल एक आईएफएस अधिकारी ने हाथियों का ऐसा वीडियो ट्वीट किया है जिसे देखकर आप चौंक भी जाएंगे और भावुक भी हो जाएंगे। इस वीडियो में हाथियों का एक झुंड है और एक नन्हें हाथी की लाश।

अपने बच्चे को मौत पर एकट्ठे हुआ हाथियों का झुंड

वीडियो शुरू होता है तो दिखता है कि एक हाथी अपनी सूंड में अपने नन्हें बच्चे तो दबाए जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा है। वह सड़क के दूसरे किनारे पर पहुंचकर बच्चे के शव को जमीन पर रख देता है। इतने में उसके पीछे से बाकी छोटे बड़े हाथियों का झुंड चला आता है और बच्चे के शव के पास आकर रुक जाता है। 2 मिनट वहां ठहरकर मानो वे दुख व्यक्त करते हैं और फिर शव को लेकर सड़क के दूसरी ओर के जंगल में चले जाते हैं।

'बच्चे के शव को ले जाते हुए रोते हुए हाथी'

'बच्चे के शव को ले जाते हुए रोते हुए हाथी'

वीडियो में हाथियों के झुंड के दूसरी ओर लोगों की भीड़ खड़ी है जो ये सब देख के स्तब्ध है और वीडियो बना रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आईएफएस अधिकारी प्रवीन कसवान ने लिखा- 'बच्चे के शव को ले जाते हुए रोते हुए हाथी और उसका अंतिम संस्कार। परिवार बच्चे को छोड़ना ही नहीं चाहता है।'

खुले में शौच कर रहे शख्स को हाथी ने पटका

खुले में शौच कर रहे शख्स को हाथी ने पटका

कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल में खुले में शौच करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। खेत में शौच के लिए गए इस शख्स को अंदाजा नहीं था कि एक हाथी के 'गुस्से' का वह शिकार हो जाएगा। शौच के लिए गए इस शख्स को वहां से गुजर रहे एक हाथी ने अपनी सूंड़ में लपेटकर 50 मीटर दूर ले जाकर पटक दिया। घायल हुए शख्स को इलाज के लिए वन अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- हाथी ने अपनी सूंड से बजाया माउथ ऑर्गन, VIDEO देख दबा लेंगे दांतों तले उंगली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+