हाथी ने अपनी सूंड से बजाया माउथ ऑर्गन, VIDEO देख दबा लेंगे दांतों तले उंगली

कोयंबटूर। तमिलनाडु के थेकमपट्टी इलाके से एक हाथी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी सूंड से माउथ ऑर्गन बजाकर बेहद संगीतमयी सुर निकालती है। दरअसल सूंड से माउथ ऑर्गन बजाने वाली हाथिनी का ना लक्ष्मी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि लक्ष्मी थेक्कमपट्टी में एक कायाकल्प शिविर में हैं। जहां पर हर साल तमिलनाडु और पुदुचेरी के मंदिरों से हाथियों को लाया जाता है।

VIDEO: An elephant named Lakshmi in Tamil Nadu can play mouth organ with its trunk

शिविर में पहुंची ये हाथियां आगंतुकों और दर्शकों को रोमांचित करती हैं। लेकिन लक्ष्मी को हुनर सिखाने का श्रेय उनके महावत को भी जाता है। लक्ष्मी के महावत बालन ने बताया है कि वो माउथ ऑर्गन बजा सकती है। लेकिन इसके लिए उसको प्रशिक्षण देना बहुत कठिन था। महावत ने कहा कि जब शुरू-शुरू में उसको ट्रेनिंग दी जा रही थी तब उसमें पांच माउथ ऑर्गन को तोड़ भी दिया था। लेकिन धीरे-धीरे वह समझने लगी कि मैं क्या कहता हूं और अब मेरी लक्ष्मी हमारे मंदिर में बिना रूके मिनट तक माउथ ऑर्गन बचा सकती है।

बता दें कि इस शिविर में जानवरों को स्वास्थ्य सुधार के लिए लाया जाता है। यहां पर उनका उपचार भी किया जाता है और रख रखाव का पूरा ख्याल भी रखा जाता है। इस शिविर में हाथियों को स्कैन किया जाता है, ताकि उनकी बीमारी और संक्रमण का पता चल सके। शिविर में हाथियों का उपचार 48 दिनों तक चलता है। दिवंगत तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने 2003 में इस शिविर को स्थापित करने की पहल की थीं।

यह भी पढ़ें- फ्रेश होने के लिए बाथरूम में पहुंचा शख्स, कमोड में अजगर देख उड़ गए होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+